लाइव न्यूज़ :

क्या पैपराजी को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट क्लिक करने देंगे बच्चे की तस्वीरें? एक्टर ने खुद दिया जवाब

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 21, 2022 11:31 IST

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को शादी के पवित्र बंधन में बंधे हैं और अब जल्द ही पेरेंट्स भी बनने वाले हैं। ऐसे में ये स्टार कपल लगातार सुर्खियां बटोरते हुए नजर आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देरणबीर कपूर ने बताया कि पैपराजी को अपने और आलिया भट्ट के बच्चे की तस्वीरें क्लिक करने की अनुमति देंगे या नहीं।रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्द ही संजय दत्त और वाणी कपूर के साथ फिल्म 'शमशेरा' में नजर आने वाले हैं।

मुंबई: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। जब से इस स्टार कपल ने पेरेंट्स बनने की घोषणा है तब से दोनों ही चर्चा का विषय बने हुए हैं। दोनों लवबर्ड्स अप्रैल में शादी के बंधन में बंधे और अब एक साथ अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। रणबीर और आलिया दोनों ही अपने पहले बच्चे के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। 

इसी क्रम में अब फैंस ये जानना चाहते हैं कि क्या रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने बच्चे को पैपराजी के बीच इंट्रोड्यूस करेंगे या फिर वो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तरह बच्चे को मीडिया की नजरों से दूर रखने का प्लान बना रहे हैं। बता दें कि विराट और अनुष्का ने अभी तक अपनी बेटी वामिका की झलक फैंस को नहीं दिखाई है। ऐसे में सब ये जानने के लिए उत्साहित हैं कि रणबीर और आलिया क्या करेंगे।

दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब रणबीर से पूछा गया कि क्या वह पैपराजी को अपने और आलिया भट्ट के बच्चे की तस्वीरें क्लिक करने की अनुमति देंगे तो इसपर एक्टर ने कहा कि उन्होंने अभी तक इस पर विचार नहीं किया है। रणबीर कपूर का कहना है कि वह उस मुकाम तक नहीं पहुंचे हैं और फिलहाल सिर्फ प्रेग्नेंसी फेज एन्जॉय कर रहे हैं। समय आने पर वह और आलिया सही फैसला लेंगे।

अपनी बात को जारी रखते हुए रणबीर ने कहा कि मीडिया पर पर्सनल लाइफ की कुछ डिमांड होती है, लेकिन मुझे नहीं पता। रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्द ही संजय दत्त और वाणी कपूर के साथ फिल्म 'शमशेरा' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 22 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वो आलिया भट्ट के साथ ब्रह्मास्त्र में भी नजर आने वाले हैं। फैंस उनकी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

टॅग्स :रणबीर कपूरआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल