लाइव न्यूज़ :

एक दूसरे के प्यार में डूबे हैं आलिया-रणबीर, अगले साल तक ले सकते हैं सात फेरे!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 29, 2018 15:58 IST

बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का दौर सा चल रहा है। एक के बाद एक सितारा शादी के बंधन में बंध रहा है। दीपिका-रणवीर और प्रियंका-निक के बाद अब एक कपल के शादी के चर्चे जोरों पर हैं।

Open in App

बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का दौर सा चल रहा है। एक के बाद एक सितारा शादी के बंधन में बंध रहा है। दीपिका-रणवीर और प्रियंका-निक के बाद अब एक कपल के शादी के चर्चे जोरों पर हैं।

 मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जो कि इन दिनों एक दूसरे के इश्क में गिरफ्तार हैं।  अब ये कपल अपने रिलेशनशिप को अगले लेवल पर ले जाना चाहते है और संभव है कि यह जोड़ी अगले साल में शादी के बंधन में बंध जाए।  एनबीटी की खबर के अनुसार ये दोनों अगले साल तक शादी कर सकते हैं। 

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं ये सभी तो पता है। ऐसे में दोनों के परिवारों ने भी इस रिश्ते को अपनी मंजूरी दे दी है और दोनों ही परिवार एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं। बताया जा रहा है कि शादी की तारीख तय करने से पहले दोनों परिवार ऋषि कपूर के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। जैसा कि सभी को पता है कि ऋषि इस समय न्यू यॉर्क में अपना इलाज करा रहे हैं। खबर के अनुसार केवल रणबीर ही नहीं बल्कि पूरा परिवार ही आलिया को काफी पसंद करता है। कहा जा रहा है कि अगले साल तक दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हांलाकि हम देख चुके हैं कि कॉफी विद करण में आलिया ने काफी हद तक अपने और रणबीर के रिश्ते को सार्वजनित रूप से स्वीकार किया था।

हाल ही में  आलिया भट्ट और रणबीर कपूर न्यूयॉर्क की सड़को पर घूमते हुए, एक दूसरे के साथ समय बिताते नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया पर आलिया और रणबीर की एक तस्वीर में एक साथ देख फैंस क्रेजी हुए दिख रहे थे। आज सुबह से ही आलिया और रणबीर की जोड़ी सोशल मीडिया पर छाई हुई दिख रही थीं। फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई थीं। जैसा कि फैंस को पहले से पता है रणबीर कपूर काफी दिनों न्यूयॉर्क में थीं। ऐसे में अपनी बिजी शेड्यूल से टाइम निकलकर अब आलिया भी  रणबीर कपूर से मिलने न्यूयॉर्क की धरती पर पहुंच गई थीं।

 वहीं, दोनों दबीं जुबां में अपने प्यार का ऐलान तो कर चुके हैं बस आधिकारिक घोषणा का फैंस को इंतजार है। इससे पहले ऋषि कपूर ने आलिया और रणबीर के रिश्ते पर अपने ही अंदाज में ट्वीट करके मुहर भी लगाई थी। वहीं, हाल ही में रणबीर ने आलिया के परिवार और अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया है।

टॅग्स :रणबीर कपूरआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल