लाइव न्यूज़ :

शाहरुख-सलमान की 'टाइगर वर्सेज पठान' के लिए अभी करना होगा इंतजार, इस साल शूटिंग शुरू होने की उम्मीद नहीं

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 22, 2023 15:26 IST

पठान में शाहरुख खान के साथ सलमान खान का कैमियो लोगों को बेहद पसंद आया था। बॉलीवुड के दो सबसे बड़े स्टार्स को एक साथ फिर पर्दे पर एक साथ देखने के लिए जनता भी उत्साहित थी। यही कारण है कि यशराज फिल्म्स की अगली कड़ी का इंतजार फैन बेसब्री से कर रहे हैं। ‘टाइगर वर्सेज पठान’ में सलमान और शाहरुख एक साथ टकराते हुए नजर आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे'टाइगर वर्सेज पठान' के लिए अभी करना होगा इंतजारसलमान और शाहरुख अभी अन्य प्रोजेक्ट में व्यस्त हैंफिल्म की कहानी भी अब तक तय नहीं है

मुंबई: शाहरूख खान की ब्लॉक बस्टर फिल्म 'पठान' में सलमान खान कैमियो भूमिका में दिखे थे। इसके बाद से ही दोनों स्टॉर्स को एक साथ अगली फिल्म में देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। हालांकि दर्शकों का ये इंतजार कुछ ज्यादा हो सकता है क्योंकि फिलहाल निर्माता 'टाइगर वर्सेज पठान' की शूटिंग शुरू करने की कोई योजना नहीं बना रहे हैं।

यश राज फिल्म्स जल्द ही शाहरुख -सलमान की  टाइगर वर्सेज पठान फिल्म शुरू नहीं कर रहा है। पिछले कुछ हफ्तों से इस परियोजना पर परस्पर विरोधी खबरें आ रही हैं। एंटरटेनमेंट पोर्टल्स की रिपोर्टस् के अनुसार दोनों अभिनेता अभी अन्य प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। इसिलिए  इस महत्वाकांक्षी फिल्म को बनाने की तत्काल कोई योजना नहीं है।

ई टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि अभी तक टाइगर वर्सेज पठान पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।  सच तो यह है कि अभी यह सिर्फ एक विचार है। दोनों अभिनेताओं के साथ बातचीत शुरुआती चरण में है। न कोई स्क्रिप्ट है, न ही कहानी का कोई आइडिया। बता दें कि सलमान खान की टाइगर सीरीज की अगली फिल्म  3 के नवंबर 2023 को रिलीज हो रही है। इसके बाद ही यशराज फिल्म्स अपने स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म पर काम  करना शुरू करेगा। सबसे बड़ी चुनौती एक ऐसी कहानी खोजना है जिसमें दोनों बड़े सुपरस्टॉर्स को फिट किया जा सके।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही ये खबर आई थी कि 'टाइगर वर्सेज पठान' बॉलीवुड की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म होगी। ये सामने आया था कि आदित्य चोपड़ा और उनकी टीम ने टाइगर बनाम पठान का बजट 300 करोड़ रुपये तय किया है। स्टार फीस शामिल करें क्योंकि शाबरुख और सलमान ने इसके लिए फीस नहीं बल्कि प्रॉफिट शेयर का विकल्प चुना है। इसका मतलब है कि टाइगर बनाम पठान की लागत पठान और टाइगर- 3 की तुलना में अधिक होगी। 

पठान में शाहरुख खान के साथ सलमान खान का कैमियो लोगों को बेहद पसंद आया था। बॉलीवुड के दो सबसे बड़े स्टार्स को एक साथ फिर पर्दे पर एक साथ देखने के लिए जनता भी उत्साहित थी। यही कारण है कि यशराज फिल्म्स की अगली कड़ी का इंतजार फैन बेसब्री से कर रहे हैं।  ‘टाइगर वर्सेज पठान’ में  सलमान और शाहरुख एक साथ टकराते हुए नजर आएंगे। हालांकि इस फिल्म में विलेन कौन होगा इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है। फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा कमाए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि शाहरुख और सलमान की आने वाली फिल्म कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

टॅग्स :शाहरुख खानसलमान खानबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचारदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!