लाइव न्यूज़ :

एक बार फिर से पर्दे पर रिलीज की जाएगी 'उरी', जानिए क्या है कारण?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 25, 2019 09:55 IST

नतीजतन फिल्म दुनियाभर में सर्वाधिक कमाई करने का रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रही. इसने अब तक पहले पायदान पर कब्जा जमाए रही 'अवतार' की जगह ले ली

Open in App
ठळक मुद्देआजकल फिल्मों को चार-छह महीने बाद दोबारा रिलीज करने का चलन शुरू हुआ है हाल ही में हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स : एंडगेम' को दोबारा रिलीज किया गया

आजकल फिल्मों को चार-छह महीने बाद दोबारा रिलीज करने का चलन शुरू हुआ है. हाल ही में हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स : एंडगेम' को दोबारा रिलीज किया गया. नतीजतन फिल्म दुनियाभर में सर्वाधिक कमाई करने का रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रही.

इसने अब तक पहले पायदान पर कब्जा जमाए रही 'अवतार' की जगह ले ली. अब बॉलीवुड फिल्म 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' को भी दोबारा रिलीज किया जा रहा है. हालांकि 'एवेंजर्स' की तरह इस फिल्म को दोबारा रिलीज करने का मकसद पैसे कमाना नहीं, बल्कि कुछ और है. इसे 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर थिएटरों में मुफ्त दिखाए जाने का फैसला किया गया है.

फिल्म के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला ने कहा, ''हमारे लिए इस फिल्म को बनाने का विचार ही हर भारतीय के दिल में गर्व की भावना पैदा करना और हमारे राष्ट्र के लिए सशस्त्र बलों की अविश्वसनीय सेवा को उजागर करना था.

मैं इस पहल का हिस्सा बनकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं, जिसमें 'उरी' को कारगिल विजय दिवस पर 500 सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया जाएगा. इसे दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला महाराष्ट्र सरकार का है. यह फिल्म राज्य के सिनेमाघरों में 26 जुलाई को मुफ्त में दिखाई जाएगी.

टॅग्स :उरी : द सर्जिकल स्ट्राइकविक्की कौशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में पहुंचे आमिर खान, विक्की कौशल और शान

स्वास्थ्यLMOTY 2026: चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कारनामा, डॉ. ज्ञानदेव चोपड़े सम्मानित

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार