लाइव न्यूज़ :

तो इस वजह से सलमान खान की फिल्म 'भारत' के प्रमोशन से नदारद दिखती हैं तब्बू, खुद बताई चौंकाने वाली वजह

By मेघना वर्मा | Updated: May 16, 2019 15:37 IST

तब्बू को लेकर भारत फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने कहा था कि वो तब्बू के काम के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने हमेशा चाहा कि एक बार वो तब्बू के साथ काम करें।

Open in App
ठळक मुद्देतब्बू जल्द ही अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे में दिखाई देंगी।सलमान खान की फिल्म भारत इस साल पांच जून को रिलीज होगी।

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म भारत जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। कैटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ की इस फिल्म में तब्बू भी हैं। मगर तब्बू ना तो फिल्म के किसी ट्रेलर में दिखी और ना ही अब भारत के किसी भी प्रमोशन इवेंट में दिखाई दे रही हैं। शायद कितने लोगों को इस बारे में जानकारी भी नहीं है कि फिल्म में तब्बू भी हैं। इसका कारण खुद एक्ट्रेस ने बताया है जो काफी चौंकाने वाला है। 

अली अब्बास जफर की पीरियड ड्रामा फिल्म भारत में सलमान खान छह अवतार में दिखाई देंगे। इस फिल्म में तब्बू भी नजर आने वाली हैं। जब तब्बू से पूछा गया कि वो फिल्म के प्रमोशन इवेंट में शिरकत क्यों नहीं लेतीं तो तब्बू ने कहा, 'नहीं मैं किसी भी प्रमोशन का हिस्सा नहीं हूं क्योंकि फिल्म में मेरा बहुत छोटा सा रोल है। सिर्फ एक सीन के लिए मुझे रखा गया है। बस इससे ज्यादा कुछ नहीं।'

द एशियन ऐज में छपि रिपोर्ट के मुताबिक तब्बू ने ये सारी बातें कही हैं। वहीं तब्बू को लेकर डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने कहा था कि वो तब्बू के काम के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने हमेशा चाहा कि एक बार वो तब्बू के साथ काम करें। इसी के बाद वो भारत के लिए तब्बू से मिले और तब्बू को स्क्रीप्ट अच्छी लगी और वो फिल्म में काम करने को राजी हो गईं।

कोरियन फिल्म की हिंदी रीमेक

भारत फिल्म कोरियन फिल्म एन ओड टू माई फादर की हिंदी रिमेक है। जिसमें भारत-पाकिस्तान के बंटवारे को दिखाया जाएगा। फिल्म में सलमान खान का एक किरदार बूढ़ा भी है। जिसके लिए सलमान खान के लुक को बूढ़ा बनाया गया है। जिसे देखकर ही लोग इस फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं। भारत फिल्म इस साल पांच जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। 

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो तब्बू जल्द ही अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ जिम्मी शेरगिल और रकुल प्रीत भी होंगी। ये फिल्म 17 मई को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने वाली हैं। 

 

टॅग्स :तब्बूसलमान खानअजय देवगन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया