लाइव न्यूज़ :

जाह्नवी और खुशी को श्रीदेवी नहीं सुनाती थीं लोरी, इस वजह से डरती थीं

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: February 26, 2018 17:05 IST

श्रीदेवी अपनी दोनों बेटियों को लोरी नहीं सुनाती थीं। वह ऐसा करने से डरती थीं। इसके पीछे वजह उन्होंने एक बार बताई थी।

Open in App

श्रीदेवी अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी कपूर को लोरी नहीं सुनाती थीं। वह ऐसा करने से डरती थीं। श्रीदेवी ने बताया था, "जब भी मैं उन्हें कोई कहानी सुनाती थी तो वे नहीं सोती थीं, लेकिन जब मैं कोई लोरी गाती थी तो वे तुरंत सो जाती थीं। मेरी बेटियां चाहती थीं कि मैं उनके लोरी गाऊं। लेकिन मेरी आवाज अच्छी नहीं है और वे नहीं चाहती थीं कि मैं और गाऊं।"

उन्होंने कहा था कि उनकी बेटियां शुरू से समझदार हैं और उन्हें कभी उनके साथ सख्ती बरतने की जरूरत नहीं पड़ी। उन्होंने तब कहा, "मैं मां से अधिक उनकी दोस्त हूं।"

इसे भी पढ़ेंः गल्फ न्यूज का खुलासा, नशे में बाथटब में गिर गई थीं श्रीदेवी, दुर्घटनावश हुई थी मौत

उन्होंने तब कहा, "मेरे बच्चों को जंक फूड बिल्कुल पसंद नहीं है। बल्कि मैं ही सोचती हूं कि उन्हें भी कभी कभार जंक फूड खा लेना चाहिए।"

ये बातें श्रीदेवी ने मदर्स डे पर रियालिटी शो 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स सीजन 6' में कहीं थीं। श्रीदेवी ने कहा, "कोई भी महिला अपनी मां के बिना या मां बने बिना अधूरी है।"

मैं जो हूं मां की वजह से हूं : श्रीदेवी

अभिनेत्री श्रीदेवी ने अपने करियर की सफलता और अब तक हासिल की गई उपलब्धियों का श्रेय अपनी मां को दिया था। श्रीदेवी ने मां (राजेश्वरी) के साथ संबंधों के बारे में पूछे जाने पर कहा था कि वह इसका श्रेय अपनी मां को देती हैं।

श्रीदेवी की सभी खबरें यहां पढ़ें

श्रीदेवी ने कहा था, "आज मैं जो कुछ हूं और जो कुछ भी मैंने हासिल किया है, वह मेरी मां की वजह से है। मेरे सफल करियर में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मेरी मां ने मुझे जो कुछ सिखाया, उसका 50 प्रतिशत भी मैं अपनी बेटियों को सिखा दूं तो मुझे बहुत खुशी होगी।"

टॅग्स :श्रीदेवी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीक्या कभी श्रीदेवी पर बनेगी बायोपिक फिल्म? पति बोनी कपूर बोले- "मेरे जिंदा रहते..."

बॉलीवुड चुस्कीJanhvi kapoor: बैकलेस ड्रेस में जाह्नवी कपूर का स्टनिंग लुक, अदाएं देख फैंस घायल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीश्रीदेवी से शादी से पहले जान्हवी कपूर के पैदा होने की खबर का बोनी कपूर ने किया खंडन, कहा- उनकी प्रेग्नेंसी साफ नजर आ रही थी

बॉलीवुड चुस्कीजानिए कैसे राम्या कृष्णन को बाहुबली में श्रीदेवी की जगह मिला शिवगामी का किरदार

बॉलीवुड चुस्कीGoogle Doodle Today: बॉलीवुड आइकन श्रीदेवी के जन्मदिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, एक्ट्रेस को कुछ इस तरह किया याद

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?