लाइव न्यूज़ :

आखिर क्यों 'कुछ कुछ होता है' की ग्रैंड पार्टी में नहीं पहुंचे सलमान खान ?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 17, 2018 12:13 IST

शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी स्टारर कुछ कुछ होता है को रिलीज हुए 20 साल हो चुके हैं। इस मौके पर फिल्म के न‍िर्देशक करण जौहर ने मुंबई में ग्रैंड पार्टी रखी। जिसमें सलमान खान नहीं पहुंचे।

Open in App

शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी स्टारर कुछ कुछ होता है को रिलीज हुए 20 साल हो चुके हैं। इस मौके पर फिल्म के न‍िर्देशक करण जौहर ने मुंबई में ग्रैंड पार्टी रखी। इस दौरान फिल्म की पूरी स्टार कास्ट इस खास दिन को एक साथ मनाने पहुंची थी।

फैंस को निराशा तब हुई जब फिल्म की पूरी स्टारकास्ट तो इस खास दिन के लिए पहुंची थी, केवल सलमान खान के। फिल्म में सलमान सह-कलाकार के रोल में थे। लेकिन उनका रोल काफी अहम था और फैंस के बीच काफी चर्चित भी रहा था। 

सलमान के ना जाने से तरह तरह की बातें सामने आने लगीं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने कहा कि वह जानबूझ कर नहीं गए। लेकिन ऐसा नहीं था। दरअसल दबंग खान सलमान के पार्टी में ना पहुंचे के पीछे एक अहम कारण है। दरअसल सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म भारत की शूटिंग के लिए अबू दाबी गए हुए हैं इस वजह से वो इस जश्न का हिस्सा नहीं बन पाए। वहीं, गौर करने वाली बात ये भी है कि मंगलवार को फिल्म की पार्टी हुई और आज यानि बुधवार को सलमान देश वापस आ गए हैं।

फिल्म कुछ-कुछ होता है कई मायनो में फिल्म की पूरी कास्ट के लिए स्पेशल फिल्म है, दरअसल इस फिल्म के जरिए ही करण जौहर ने बतौर फिल्म मेकर अपने करियर में उभरे थे। इस फिल्म से ही शाहरुख़ को रोमांस किंग का नाम मिला था। काजोल को भी इस फिल्म के जरिए करियर में नया मोड़ प्राप्त हुआ था और सलमान ने भी इस फिल्म के लिए ही फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिला था।

वही रानी के लिए भी ये फिल्म मील का पत्थर साबित हुई थी। इस पार्टी में श्वेता बच्चन, स‍िद्धार्थ कपूर, नेहा धूप‍िया, जाह्नवी कपूर, जोया अक्तर, ईशान खट्टर और करीना कपूर समेत कई बड़े सितारों ने शिरकत की थी।

टॅग्स :सलमान खानकरण जौहरशाहरुख़ खानकाजोलरानी मुखर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMardaani 3 का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, 3 दिन में 26 करोड़ वर्ल्डवाइड

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?