लाइव न्यूज़ :

इस वजह से बहन परिणीति की शादी में शामिल नहीं हुईं प्रियंका चोपड़ा, मां मधु चोपड़ा ने बताया कारण, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 25, 2023 12:29 IST

प्रियंका चोपड़ा मई में दिल्ली में चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा के सगाई समारोह में शामिल हुईं, लेकिन रविवार को हुई शादी में शामिल नहीं हुईं।

Open in App
ठळक मुद्देशादी के बाद के समारोह में परिणीति गुलाबी रंग की साड़ी और गुलाबी रंग का ही चूड़ा पहने नजर आईं।राघव चड्डा काले रंग के क्लासिकल टक्सीडो में दिखे।परिणीति और राघव ने मई में दिल्ली में एक निजी समारोह में सगाई की थी।

मुंबई: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा रविवार शाम उदयपुर के द लीला पैलेस में आयोजित एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने शादी के बंधन में बंधने के एक दिन बाद सोमवार सुबह अपने विवाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। हालांकि, इस शादी में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शिरकत नहीं कर पाईं। ऐसे में उनकी मां मधु चोपड़ा ने इसके पीछे का कारण बताया।

प्रियंका की मां का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रही हैं कि उनकी बेटी अपनी बहन की शादी में शामिल क्यों नहीं हो पाई। पहले ऐसी खबर थी कि रविवार को उदयपुर में होने वाली परिणीति और राघव की शादी में प्रियंका शामिल नहीं हो पाएंगी। अब इस बारे में उनकी मां मधु चोपड़ा ने बात की है। जब फोटोग्राफर्स ने पूछा कि प्रियंका शादी में क्यों नहीं आईं तो मधु ने कहा कि वह काम कर रही हैं।

बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी की पोशाक और मुख्य समारोह की थीम 'पर्ल व्हाइट' थी। इस दौरान बारात सजी हुई नावों में सवार होकर द लीला पैलेस पहुंची। 

कपल ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "नाश्ते की मेज पर पहली बातचीत के बाद से हमारे दिलों को पता था...इस दिन का लंबे समय से इंतजार था...आखिरकार श्रीमान और श्रीमति बनने का सौभाग्य मिला। एक दूसरे के बिना रह नहीं सकते थे...हमारा जीवन भर का सफर अब शुरू होता है..." अभिनेत्री का शादी का लहंगा और राघव की शेरवानी दोनों हाथीदांत के रंग की थी।

कपल ने अपनी शादी को बेहद निजी रखा। वहीं रिसेप्शन की कुछ तस्वीरें समारोह के कुछ घंटे बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गयीं। शादी के बाद के समारोह में परिणीति गुलाबी रंग की साड़ी और गुलाबी रंग का ही चूड़ा पहने नजर आईं। राघव चड्डा काले रंग के क्लासिकल टक्सीडो में दिखे। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विवाह समारोह में शामिल हुए। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह तथा उनकी पत्नी गीता बसरा, पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा सहित कई हस्तियों ने समारोह में शिरकत की। परिणीति और राघव ने मई में दिल्ली में एक निजी समारोह में सगाई की थी।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ापरिणीति चोपड़ाराघव चड्ढा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा का बड़ा बयान, पंजाब ब्लास्ट पर CM पर सवाल, ISI को लेकर घमासान

भारतPunjab: आज राष्ट्रपति से राघव चड्ढा और भगवंत मान की मुलाकात, क्या दलबदल मामले में आएगा नया मोड़?

भारत'राघव चड्ढा गद्दार हैं': AAP कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद के खार स्थित आवास के बाहर किया प्रदर्शन, VIDEO

भारतक्या राघव चड्ढा समेत 7 बाग़ी सांसद गंवा सकते हैं अपनी राज्यसभा सीटें? कानूनी पेचीदगियों के बीच AAP ने उन्हें हटाने की मांग की

भारतBJP में शामिल होने के बाद आप सांसदों के खिलाफ प्रदर्शनों में दीवारों पर 'गद्दार' के भित्तिचित्र और फाड़े गए पोस्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया