लाइव न्यूज़ :

कौन हैं अमृता पांडे? जिनकी मौत छोड़ गई अपने पीछे कई सवाल, भोजपुरी इंडस्ट्री में था एक्ट्रेस का बड़ा नाम

By अंजली चौहान | Updated: April 30, 2024 11:48 IST

Amrita Pandey Death: भोजपुरी अभिनेत्री अमृता पांडे ने 27 अप्रैल को व्हाट्सएप पर एक गुप्त संदेश छोड़ कर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

Open in App

Amrita Pandey Death: भोजपुरी इंडस्ट्री का लोकप्रिय चेहरा एक्ट्रेस अमृता पांडे की मौत ने उनके फैन्स को सदमे में डाल दिया है। 27 साल की अभिनेत्री बिहार स्थित अपने घर में संदिग्ध अवस्था में मृत पाई गई जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 27 अप्रैल, 2024 को बिहार में अपने अपार्टमेंट में भोजपुरी एक्ट्रेस का शव फंसे से लटका मिला जिसे देख ऐसा लगता है कि वह आत्महत्या करके अपनी जान दे चुकी हैं। हालांकि, उनकी अचानक मौत ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। भोजपुरी के साथ-साथ अमृता ने कई हिंदी शो में भी काम किया है। 

कौन हैं अमृता पांडे?

न्नपूर्णा के नाम से मशहूर अमृता भोजपुरी इंडस्ट्री में एक बड़ा और लोकप्रिय चेहरा हैं। उन्होंने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ दीवानापन में काम किया था। अमृता ने हैदर (2014), दंगल (2016) और चेन्नई एक्सप्रेस (2013) सहित कई हिंदी फिल्मों और शो में भी काम किया। उन्हें आखिरी बार वेब सीरीज प्रतिशोध में देखा गया था।

साल 2022 में हुई थी शादी

एक्ट्रेस अमृता पांडे की की शादी एनीमेशन इंजीनियर चंद्रमणि झांगड़ से हुई थी। दोनों 2022 में शादी के बंधन में बंधे और मुंबई में रहते थे। 18 अप्रैल, 2024 को अमृता अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए बिहार के भागलपुर गई थीं। जहां उनके पति शादी के बाद मुंबई लौट आए, वहीं अमृता ने कुछ दिनों के लिए वहीं रुकने का फैसला किया।

अमृता पांडे की हत्या में अब तक क्या कुछ हुआ?

27 अप्रैल को बिहार की जोगसर पुलिस को दिव्यधर्मा अपार्टमेंट में एक महिला की कथित आत्महत्या की खबर मिली।

अपार्टमेंट में जब पुलिस पहुंची तो उन्हें बिस्तर पर अभिनेत्री अमृता पांडे का शव पड़ा हुआ मिला। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमृता की बहन दोपहर करीब 3:30 बजे उनके कमरे में दाखिल हुईं और अभिनेत्री को फंदे से लटका हुआ पाया। उन्हें बचाने के प्रयास किए गए और अमृता को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

फिलहाल जोगसर थाना पुलिस उनकी मौत की जांच कर रही है। इस बीच, अमृता के परिवार ने यह भी दावा किया है कि अभिनेत्री अपने करियर को लेकर चिंतित थी क्योंकि उन्हें पिछले कुछ समय से काम के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि पांडे डिप्रेशन से भी जूझ रहे थे।

टॅग्स :भोजपुरीबिहारआत्महत्या प्रयासBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?