लाइव न्यूज़ :

अभिताभ बच्चन के साथ जब कंटेस्टेंट ने किया फ्लर्ट तो बिग बी ने प्रोड्यूसर्स से की शो को बंद करने की मांग

By वैशाली कुमारी | Updated: September 21, 2021 18:45 IST

शो के प्रोमो में अमिताभ बच्चन एक बार फिर हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट के साथ मस्ती मजाक करते दिखाई दे रहें है।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन शो की कंटेस्टेंट नम्रता शाह की तारीफ करतेकौन बनेगा करोड़पति के आने वाले एपिसोड काफी मजेदार होगें

मशहूर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के 13वें सीजन को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस शो में सबसे खास बात यह है कि शो में आने वाले आम कंटेस्टेंट की कहानी दर्शकों को प्रभावित करती है। और वहीं दूसरी ओर सेलेब्स के आने से शो में ढेर सारी मस्ती भी होती रहती है।  इस शो के होस्ट अभिनेता अमिताभ बच्चन भी अक्सर इन सभी के साथ शो के सेट पर मस्ती करते नजर आते हैं। 

वहीं हाल ही में जारी शो के प्रोमो में अमिताभ बच्चन एक बार फिर हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट के साथ मस्ती मजाक करते दिखाई दे रहें है। दरअसल इस वीडियो में एक कंटेस्टेंट अमिताभ जी के साथ फ्लर्ट करती नजर आ रही हैं। कौन बनेगा करोड़पति का हिस्सा बनीं कंटेस्टेंट नम्रता शाह के साथ बिग बी चाय पीने के लिए प्रोड्यूसर्स से शो को कुछ देर के लिए बंद करने की बात कहते नजर आए। 

अमिताभ बच्चन शो की कंटेस्टेंट नम्रता शाह की तारीफ करते हुए कहते हैं कि आप बहुत सुंदर लग रही हैं और जो आपने गले में पहना हुआ है ना ये तो बेहद सुंदर है। इस पर नम्रता अमिताभ के साथ फ्लर्ट करते हुए कहती हैं कि सर क्या मैं आपको अमित जी कहकर बुला सकती हूं। तो इसका जवाब देते हुए अमिताभ कहते हैं- आप सिर्फ हमें अमित बोलिए। इसके बाद बिग बी बड़े ही मजाकिया अंदाज में कहते हैं, प्रोड्यूसर जी ये कार्यक्रम बंद करो, मुझे नम्रता जी के साथ चाय पीने जाना है।

वहीं सोनी चैनल की तरफ सोशल मीडिया पर जारी एक और प्रोमो में नम्रता, फिल्म कलंक के गाने घर मोरे परदेसिया पर डांस करती नजर आ रही हैं। शो के दौरान नम्रता का डांस देख अमिताभ बच्चन उनसे कहते हैं कि इतनी बार घूमने पर भी चक्कर नहीं आते हैं क्या? अमिताभ बच्चन  के सवाल का जवाब देते हुए नम्रता कहती हैं- नजर एक जगह टिकी हो तो चक्कर नहीं आते। शो के इन प्रोमो वीडियो को देखकर यह कहा जा सकता है कि कौन बनेगा करोड़पति के आने वाले एपिसोड काफी मजेदार होगें। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनKBCटेलीविजन इंडस्ट्रीसोनी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी