लाइव न्यूज़ :

जब वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से मिलने पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत, आंखें नम कर देने वाला वीडियो आया सामने

By अमित कुमार | Updated: June 30, 2020 14:27 IST

सुशांत सिंह राजपूत ने एक टीवी एक्टर के तौर पर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। तब किसी को उम्मीद नहीं थी कि एक दिन सुशांत फैंस के दिल में अपने अभिनय और सरल स्वाभाव से घर कर जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देइस वीडियो में बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत एक वृद्धाश्रम में नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक बुजुर्ग महिला व्हील चेयर पर बैठी हुई हैं। फिल्म स्टार होने के बावजूद सुशांत जमीन से जुड़े हुए इंसान थे।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सदमा बेहद गहरा है। यही वजह है कि उनकी मौत के इतने दिनों के बाद भी सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। फैंस के लिए इस बात का यकिन करना बेहद मुश्किल है कि उनके फेवरेट एक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहे। सोशल मीडिया पर इन दिनों उनका एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में वह एक वृद्धाश्रम में नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक बुजुर्ग महिला व्हील चेयर पर बैठी हुई हैं। सुशांत सिंह राजपूत उस महिला के सामने घुटनों के बल बैठे हुए हैं और कुछ बातें कर रहे हैं। कुछ समय बाद सुशांत उस महिला के हाथ को अपने सिर पर रख लेते हैं और उनसे आशीर्वाद लेते हैं। फिल्म स्टार होने के बावजूद सुशांत जमीन से जुड़े हुए इंसान थे। 

वीडियो देख इमोशनल हो रहे फैंस 

सुशांत के इस वीडियो को देखकर फैंस इमोशनल हो रहे हैं और लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सुशांत के पिता ने बताया था कि बहुत सारी प्रार्थनाओं के बाद भगवान ने उन्हें सुशांत आशीर्वाद के रूप मिला था। बहुत मन्नत मांगने के बाद सुशांत पैदा हुआ था। तीन साल मन्नत मांगी थी उसके लिए। चार लड़कियों में एक लड़का था और जिनके लिए इतनी मन्नत मांगते हैं उनके साथ यही होता है।'

बेहतरीन एक्टरों में होती थी सुशांत की गिनती 

बता दें कि सुशांत ने 14 जून को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। लेकिन उनके इस कदम के पीछे उनका डिप्रेश होना कहा जा रहा है। 14 जून की दोपहर को अचानक फैंस को जब यह खबर मिली तो हर कोई इस बात को सुनकर शॉक्ड रह गया। सुशांत ने बहुत कम समय में ही अपनी एक अलग पहचान स्थापित की थी।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल