लाइव न्यूज़ :

जब सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्में ना मिलने पर की थी कैंटीन खोलने की बात, जानें पूरा मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 21, 2022 15:54 IST

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत फिलहाल हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अगर वो जीवित होते तो आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे होते। ऐसे में दिवंगत एक्टर की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर जानिए कि आखिर उन्होंने फिल्में ना मिलने पर फिल्म सिटी में कैंटीन खोलने की बात क्यों कही थी।

Open in App
ठळक मुद्देटीवी इंडस्ट्री छोड़ने पर लोगों ने सुशांत सिंह राजपूत से फिल्म मेकिंग के कोर्स के बारे में पूछा थासुशांत सिंह राजपूत को फिल्म सिटी से बहुत लगाव थाफिल्म इंडस्ट्री को बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं सुशांत सिंह राजपूत

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन आज भी ऐसा कोई दिन नहीं होता जब उनके फैंस उन्हें याद ना करते हों। सुशांत को गुजरे हुए एक साल से ज्यादा का समय हो गया है। अगर वो जीवित होते तो आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे होते, लेकिन दिवंगत एक्टर हमारे बीच मौजूद नहीं है। वैसे तो सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर में बहुत सारे उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन उन्होंने कभी भी बड़े सपनों को देखना नहीं छोड़ा। सुशांत की सबसे खास बात ये थी कि वो एक जिंदादिल इंसान थे, जो अपने सपनों को पूरा करने का दम रखते थे। इसी में से उनका एक सपना था कि वो फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाएं, जिसके लिए उन्होंने अपने टीवी करियर को भी दाव पर लगा दिया था। 

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत को घर-घर पहचान मशहूर टीवी सीरियल "पवित्र रिश्ता" के जरिये मिली थी, जिसमें वो मुख्य भूमिका निभा रहे थे। मगर उन्होंने बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने के लिए इस सीरियल को बीच में छोड़ दिया था। यह तो सभी जानते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में टीवी स्टार्स को कितनी मुश्किल से काम मिलता है। सुशांत के साथ भी कुछ ऐसा ही था, लेकिन उन्होंने यह भी सोच लिया था कि अगर उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिला तो वो आगे क्या करेंगे। एक इंटरव्यू के दौरान सुशांत सिंह राजपूत ने खुलासा किया था कि अगर उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिला तो वो मुंबई की फिल्म सिटी में कैंटीन खोलेंगे और उसपर वो डाक्यूमेंट्री भी बनाएंगे, जिसमें वो खुद को ही कास्ट करेंगे।

रेडिफ को साल 2015 में दिए एक इंटरव्यू में सुशांत सिंह राजपूत ने इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि मेरे टीवी इंडस्ट्री छोड़ने पर लोगों ने मुझसे पूछा था कि तुम फिल्म मेकिंग का कोर्स कर रहे हो, लेकिन अगर तुमको कोई फिल्म नहीं मिली तो क्या होगा? तो इसके जवाब में दिवंगत एक्टर ने कहा था कि वो अपनी फिल्में बनाएंगे। साथ में उन्होंने ये भी कहा था कि उन्होंने फैसला किया था कि अगर ऐसा हुआ तो वो अपनी कैंटीन फिल्म सिटी में शुरू करेंगे। वो एक कैमरा खरीदेंगे और कैंटीन के बारे में एक शॉर्ट फिल्म बनाएंगे। सुशांत को ये भी कहते हुए देखा गया था कि वो इस फिल्म के लिए उत्साहित हैं। 

अपने इस निर्णय के बारे में विस्तार से बात करते हुए सुशांत सिंह राजपूत ने ये भी कहा था कि वो फिल्म सिटी के सार में खुद को समाना चाहते हैं। उन्होंने कहा था, "वह प्लान बी नहीं है। मैं सिर्फ फिल्म सिटी में समय बिताना चाहता हूं क्योंकि मुझे फिल्म सिटी पसंद है। यह मुंबई की इकलौती जगह है जहां हर कोई कुछ न कुछ शूट कर रहा होता है। इसलिए मैंने वहां कैंटीन खोलने के बारे में सोचा था। मैं वहां खा सकता हूं और मैं वहां फिल्में देखने का आनंद ले सकता हूं और मैं वास्तव में अपनी शॉर्ट फिल्म की शूटिंग वहां कर सकता हूं, इसलिए ये वो जगह है जहां मुझे होना चाहिए।"

बता दें, उन्होंने साल 2013 में फिल्म 'काय पो छे' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी, राब्ता, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, केदारनाथ और छिछोरे जैसी फिल्मों में देखा गया। उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा थी, जो उनकी मृत्यु के कुछ हफ्ते बाद रिलीज हुई थी। मालूम हो, सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। हालांकि, अभी तक उनकी मृत्यु का कारण पता नहीं चल पाया है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतहिन्दी सिनेमा समाचारएमएस धोनी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटVIDEO: युवराज सिंह ने पिता योगराज की टिप्पणियों पर कपिल और धोनी से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल