लाइव न्यूज़ :

जब अनुराग कश्यप पहुंचे थे शाहरुख खान के घर, तो एक्टर ने खिलाया था ऑमलेट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 13, 2020 17:01 IST

Shahrukh Khan दोस्ती बहुत अच्छी तरह निभाना जानते हैं। Anurag Kashyap उनके कॉलेज में जूनियर रह चुके हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अनुराग ने बताया कि एक बार भूख से परेशान होकर वह शाहरुख के घर पहुंचे तो उन्होंने ऑमलेट बनाकर खिलाया था।

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख और अनुराग एक ही कॉलेज के पढ़े हुए हैंअनुराग को शाहरुख ऑमलेट बनाकर खिला चुके हैं

अनुराग कश्यप बेहतरीन डायरेक्शन के लिए जाने जाते हैं। अनुराग ने अब तक कई नायाब फिल्में भी फैंस के सामने पेश की हैं। शायद की लोगों को पता हो कि अनुराग कश्यप और शाहरुख खान एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। इसी दौरान से दोनों एक दूसरे को करीब से जानते हैं। तब से दोनों की दोस्ती भी बरकरार है। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि आज तक अनुराग और शाहरुख ने किसी भी फिल्म में साथ काम नहीं किया है।

अनुराग ने एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में बताया कि कैसे शाहरुख खान ने एक बार ऑमलेट खिलाकर उनकी भूख मिटाई थी। मिड डे को दिए इंटरव्यू मे अनुराग ने कहा है कि एक बार मुझे बहुत भूख लगी थी तोऔर मैं अपना कॉलेज कनेक्शन यूज करके उनके घर पहुंच गया। मुझे याद है कि उन्होंने मुझे खिलाया था। उन्हें सिर्फ ऑमलेट बनाना आता था।

शाहरुख अनुराग के सीनियर बताए जाते हैं। साथ ही एक भाई की तरह से हमेशा मदद के लिए आगे रहते थे। अनुराग का कहना है कि शाहरुख उनसे कहा करते थे कि अगर अनुराग उनके हिसाब से चलते रहे तो उनकी सारी प्रॉब्लम्स खत्म हो जाएंगी। अनुराग ने यह भी कहा कि वह शाहरुख को आखिरी सांस तक प्यार करेंगे।

अनुराग ने बताया है कि शाहरुख के साथ वो आज तक प्लान करने के बाद भी काम नहीं कर पाए हैं।  उन्होंने कहा कि वे एक दिन साथ काम करेंगे और शाहरुख के साथ फिल्म करे बिना बॉलिवुड नहीं छोड़ेंगे।

टॅग्स :अनुराग कश्यपशाहरुख़ खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार