लाइव न्यूज़ :

सलमान खान ने किया खुलासा- गर्लफ्रेंड के घर पर पकड़ा जा चुका हूं और फिर...

By विवेक कुमार | Updated: August 23, 2018 16:13 IST

सलमान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' की शूटिंग कर रहे हैं। अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म में दिशा पाटनी और कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी।

Open in App

मुंबई, 23 अगस्त: बॉलीवुड के 'दबंग' अभिनेता सलमान खान अपनी दमदार एक्टिंग और सुपरहिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है जिनमें संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ, यूलिया वंतूर भी शामिल हैं। वैसे सलमान इतने डैशिंग हैं कि कोई भी उनपर अपना दिल हार जाए।

हाल ही में सलमान ने अपने शो 'दस का दम' में एक किस्सा शेयर किया। जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए। सलमान ने बताया कि एक बार वह अपनी गर्लफ्रेंड के घर पर पकड़े गए थे। सलमान ने बताया कि एक बार जब उनकी गर्लफ्रैंड के घर कोई नहीं था तब वह उससे मिलने उसके घर पहुंच गए थे। तभी अचानक उसके पैरेंट्स घर आ गए। जिसके बाद उन्हें आलमारी में छुपना पड़ा। लेकिन तभी उन्हें छींक आ गई और वो पकड़े गए। वैसे इसे लेकर कोई हंगामा नहीं हुआ। 

बता दें कि सलमान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भारत की शूटिंग कर रहे हैं। अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म में दिशा पाटनी और कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी।

अभी हाल ही में भारत का टीज़र भी रिलीज हुआ है। जिसकी शुरुआत सलमान खान की आवाज से होती है जिसमें वह कहते हैं- बापु जी कहते थे कुछ रिश्ते जमीं से होते हैं और कुछ खून से, मेरे पास दोनों ही थे। वहीं इस टीज़र में भारत का नक्शा भी दिखाई पड़ रहा है।     

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया