लाइव न्यूज़ :

जब मां की बात सुनकर कैमरे के सामने ही फूट-फूटकर रो पड़े रणवीर सिंह, वीडियो वायरल

By अमित कुमार | Updated: May 15, 2020 17:04 IST

रणवीर सिंह अपने मजाकिया और एनर्जेटिक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा जिसमें वह कैमरे के सामने ही मां की बात सुनकर रो पड़ते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयह वीडियो तब का है जब इंडस्ट्री में रणवीर सिंह ने अपनी नई-नई पहचान बनाई थी।इंटरव्यू में बातचीत के दौरान सिमी ग्रेवाल ने सरप्राइज के तौर पर रणवीर की मां को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जोड़ा था।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने घर में सेल्फ क्वारंटाइन में रह रहे हैं। इस दौरान वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। रणवीर सिंह को ज्यादातर मस्ती भरे मूड में देखा जाता है। वह बिंदास अंदाज में अपनी लाइफ को जीने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इन दिनों उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कैमरे के सामने ही रो रहे हैं। 

दरअसल, यह वीडियो तब का है जब इंडस्ट्री में रणवीर सिंह ने अपनी नई-नई पहचान बनाई थी। इस दौरान फैंस और परिवार वालों से उन्हें खूब सपोर्ट मिला था। एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल के टॉक शो में रणवीर सिंह अपनी मां की बातों को सुनकर रो पड़ते हैं। इस इंटरव्यू में बातचीत के दौरान सिमी ग्रेवाल ने सरप्राइज के तौर पर रणवीर की मां को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जोड़ा था। 

रणवीर की मां बताती हैं कि रणवीर को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कितने संघर्षों से गुजरना पड़ा था। उन्होंने कहा, 'रणवीर घर आता था तो हमसे कुछ नहीं करता बस ये बता देता कि आज का दिन खराब गुजरा। लेकिन विस्तार से हमें उसकी जानकारी नहीं देता। लेकिन सक्सेसफुल होने के बाद उसने अपने पुराने दिनों की कहानियां शेयर की। उसने बताया कि उसे क्या-क्या झेलना पड़ा, कैसे-कैसे कमेंट सुनने पड़े।'

रणवीर सिंह अपनी मां की बातों को सुनकर शो के दौरान रो पड़ते हैं। रणवीर की आंखों से आंसू आने लगते हैं जिसके बाद सिमी ग्रेवाल उनसे माफी भी मंगती हैं। वहीं रणवीर और दीपिका के फिल्मी करियर की बात करें तो दोनों जल्दी ही फिल्म 83 में एक साथ नजर आएंगे। फिल्म 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है।

टॅग्स :रणवीर सिंहबॉलीवुड फ्लैशबैकबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल