लाइव न्यूज़ :

Randhir Kapoor Birthday: जब रणधीर कपूर ने कहा करीना-करिश्मा मुझसे ज्यादा अमीर, दोनों ले लें मुझे गोद

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 15, 2022 11:20 IST

आज राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जानिए कि आखिर उन्होंने ये क्यों कहा था कि वो चाहते हैं कि उन्हें बेटियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर गोद ले लें।

Open in App
ठळक मुद्देरणधीर कपूर आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणधीर कपूर का जन्म 15 फरवरी 1947 को मुंबई में हुआ था। एक इंटरव्यू के दौरान रणधीर कपूर ने कहा था कि उनकी बेटियां उनसे ज्यादा अमीर हैं, इसलिए वो उनसे "उन्हें गोद" लेने के लिए कहते हैं।  

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राज कपूर के बड़े बेटे व एक्टर रणधीर कपूर आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। 15 फरवरी 1947 को मुंबई में जन्मे रणधीर कपूर अपनी बेटियों करिश्मा कपूर और करीना कपूर के बेहद करीब हैं। उन्हें कई बार अपनी बेटियों को लेकर सार्वजनिक तौर पर बातचीत करते हुए देखा गया है। इसी क्रम में उन्होंने साल 2017 में दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनकी बेटियां उनसे ज्यादा अमीर हैं, इसलिए वो उनसे "उन्हें गोद" लेने के लिए कहते हैं।  

मुंबई में प्रसिद्ध अभिनेता-फिल्म निर्माता राज कपूर के घर जन्मे रणधीर कपूर ने साल 1971 में आई फिल्म कल आज और कल बतौर एक्टर फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। रणधीर ने फिल्म के साथ एक निर्देशक के रूप में अपनी शुरुआत उस फिल्म के साथ की थी, जिसमें वो अपने पापा राज कपूर और दादा पृथ्वीराज कपूर के साथ नजर आए थे। बता दें कि रणधीर कपूर कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। यही नहीं, अपने करियर के शुरुआती दिनों में वो फैंस के बीच एक हैंडसैम एक्टर के रूप में मशहूर थे। वहीं, साल 2017 में मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में उन्हें करिश्मा और करीना कपूर को लेकर बात करते हुए देखा गया था।

इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "मैंने अपनी पारी बेहतरीन तरीके से खेली। इस दौरान मैंने चौके और छक्कों के साथ कुछ सेंचुरी भी लगाई हैं। मैं अर्ध-सेवानिवृत्त होने से संतुष्ट हूं। मैं फिल्मों में तब काम करता हूं जब मैं चाहता हूं और अगर मुझे भूमिका पसंद है। मेरे ऊपर अब किसी का कुछ भी बकाया नहीं है। मेरे बच्चे सेटल हो चुके हैं। यही नहीं, मेरी दोनों बेटियां मुझसे ज्यादा अमीर हैं और मैं उनसे कहता रहता हूं कि वो मुझे अपने पिता के रूप में गोद ले लें ताकि मैं भी अमीर बन सकूं।" बताते चलें कि रणधीर की बेटियां करीना कपूर और करिश्मा कपूर दोनों ही बॉलीवुड की लोकप्रिय अदाकाराओं में एक हैं और वो कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

टॅग्स :करीना कपूरकरिश्मा कपूरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल