लाइव न्यूज़ :

जब वहीदा रहमान को पत्नी के सामने राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया प्रपोज, जानें क्या था एक्ट्रेस का जवाब

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 3, 2022 16:23 IST

आज हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा वहीदा रहमान अपना 84वां जन्मदिन मना रही हैं। तमिलनाडु के चेंगलपट्टु में 3 फरवरी 1938 को जन्मीं वहीदा जी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा फिल्ममेकर राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देवहीदा रहमान के 84वें जन्मदिन के मौके पर राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने मजेदार किस्सा सुनाया।पुराने दिनों को याद करते हुए फिल्ममेकर ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी की रजामंदी से वहीदा को प्रपोज किया।उन्होंने उनसे कहा, "क्या आप मुझसे शादी करेंगी?" 

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा वहीदा रहमान (Waheeda Rehman) आज अपना 84वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 3 फरवरी 1938 में तमिलनाडु के चेंगलपट्टु में हुआ था। मगर उनकी सबसे खास बात ये रही कि उन्होंने अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अभिनय से 50 और 60 के दशक में लोगों के दिलों पर राज किया। यही नहीं, जिन लोगों ने उनकी फिल्में देखी हैं, वो आज भी उनके बहुत बड़े फैंस हैं। वैसे इस लिस्ट में फिल्ममेकर राकेश ओमप्रकाश मेहरा (Rakeysh Omprakash Mehra) का नाम भी शामिल है। 

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, वहीदा रहमान के 84वें जन्मदिन के मौके पर राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने मजेदार किस्सा सुनाया। दरअसल, मेहरा दिग्गज अभिनेत्री ने पड़ोसी हैं। दोनों ही मुंबई के बांद्रा इलाके में रहते हैं। ऐसे में पुराने दिनों को याद करते हुए फिल्ममेकर ने बताया कि एक दिन उनकी पत्नी भारती, वहीदा रहमान जी और वो अपने घर की छत पर शाम को मौजूद थे। तब उन्होंने अपनी पत्नी की रजामंदी से वहीदा को प्रपोज किया। उन्होंने उनसे कहा, "क्या आप मुझसे शादी करेंगी?" 

हालांकि, वहीदा जी की ओर से उन्हें क्यूट जवाब भी मिला था। फिल्ममेकर राकेश ओमप्रकाश मेहरा से ऐसा सवाल आता देख दिग्गज अदाकार ने उन्हें प्यार से गाल पर एक थप्पड़ लगा दिया। बता दें कि मेहरा वहीदा जी के साथ "रंग दे बसंती" और "दिल्ली-6" जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके हैं। वहीं, पिंकविला को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वो बचपन से ही वहीदा जी के बड़े फैन हैं। 

उन्होंने बताया कि जब वो बड़े हो रहे थे तब सिर्फ फिल्में ही मनोरंजन का मुख्य कारण हुआ करती थीं। ऐसे में उन्होंने वहीदा रहमान जी की काफी फिल्मों को देखा है। वहीं, अपनी पसंदीदा फिल्मों के बारे में बात करते हुए मेहरा ने बताया कि उन्हें वहीदा रहमान जी की प्यासा, कागज के फूल, साहिब बीबी और गुलाम, मुझे जीने दो, गाइड और तीसरी कसम जैसी और भी कई फिल्में काफी पसंद आईं। 

टॅग्स :वहीदा रहमानबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार