लाइव न्यूज़ :

VIDEO: जब सुशांत सिंह राजपूत की एक झलक पाने को बेताब नजर आए फैंस, 'दिल बेचारा' के सेट का वीडियो वायरल

By अमित कुमार | Updated: July 9, 2020 12:59 IST

सुशांत सिंह राजपूत ने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘राबता’, ‘छिछोरे’, ‘केदारनाथ’ और ‘सोनचिड़िया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। उनकी आखिरी फिल्म 'सिल बेचारा' 24 जुलाई को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत का स्वभाव स्टार होने के बावजूद बेहद सरल था, वह सबसे हंसी-खुशी मिला करते थे। इस वीडियो में सुशांत काफी ज्यादा खुश हैं और फैंस का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। यह वीडियो उनकी आने वाली फिल्म दिल बेचारा के सेट का है।

सुशांत सिंह राजपूत भले ही अब हमारे बीच नहीं रहे हों, लेकिन फैंस के दिलों में वह हमेशा रहेंगे। सुशांत ने बेहद कम समय में अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग बना ली थी। यही वजह है कि सुशांत की मौत के इतने दिनों के बाद भी सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो ही रहे हैं। सुशांत सिंह का एक और वीडियो इन दिनों लोगों को काफी पसंद आ रहा है। 

दरअसस, यह वीडियो उनकी आने वाली फिल्म दिल बेचारा के सेट का है। फिल्म के सेट से आखिरी दिन जब सुशांत फिल्म की शूटिंग कर लौट रहे थे तो उन्हें देखने वहां काफी भीड़ इकट्टा हो गई थी। इस वीडियो में सुशांत काफी ज्यादा खुश हैं और फैंस का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। फैंस भी जोर-जोर से सुशांत-सुशांत कर चीयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

सुशांत की एक झलक पाने को बेताब दिखे फैंस

इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म दिल बेचारा के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा भी नजर आ रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखाई दे रहे हैं। सुशांत का अपने फैंस बेहद लगाव था। फैंस के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर सामने आ ही जाती थी। सुशांत का स्वभाव स्टार होने के बावजूद बेहद सरल था, वह सबसे हंसी-खुशी मिला करते थे। 

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में 34 लोगों का बयान दर्ज

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस ने सोमवार (6 जुलाई) को फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली का बयान दर्ज कराया। मालूम हो, पुलिस इस मामले में अब तक भंसाली के अलावा सुशांत के परिवार के सदस्यों, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा, यश राज फिल्म्स की कास्टिंग निर्देशक शानू शर्मा और अभिनेत्री संजना सांघी समेत लगभग 34 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसंजना सांघीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!