लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 8, 2025 09:53 IST

बिग बॉस 19 के फिनाले के दौरान सलमान भावुक हो गए, जब उन्होंने धर्मेंद्र को याद किया। 

Open in App
ठळक मुद्देसलमान ने बिग बॉस के सेट पर धर्मेंद्र के साथ बिताए पलों को याद करते हुए एक क्लिप चलाई।अंतिम संस्कार और प्रार्थना सभा के लिए सनी देओल और बॉबी देओल की प्रशंसा की।बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर सलमान खान रो पड़े।

मुंबईः 24 नवंबर को बॉलीवुड ने अपने सबसे सफल और प्रिय अभिनेताओं में से एक ही-मैन धर्मेंद्र को खो दिया। इस दिग्गज स्टार ने सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस में कई बार अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। बिग बॉस 19 के फिनाले के दौरान सलमान भावुक हो गए, जब उन्होंने धर्मेंद्र को याद किया। बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर सलमान खान रो पड़े। अंतिम संस्कार और प्रार्थना सभा के लिए सनी देओल और बॉबी देओल की प्रशंसा की। सलमान ने बिग बॉस के सेट पर धर्मेंद्र के साथ बिताए पलों को याद करते हुए एक क्लिप चलाई।

वीडियो खत्म होने के बाद अपनी आंखों से आंसू रोकते हुए कह रहे थे कि हमने ही-मैन को खो दिया। हमने एक बेहतरीन इंसान को खो दिया। मुझे नहीं लगता कि धर्मजी से बेहतर कोई है। उन्होंने ज़िंदगी को बहुत ही शानदार तरीके से जिया। मेरा करियर ग्राफ... मैंने बस धर्मजी को ही फॉलो किया है। वो मासूम चेहरे और ही-मैन जैसी बॉडी के साथ आए थे। वो चार्म आखिर तक उनके साथ रहा। लव यू, धर्मजी।

हमेशा आपकी याद आएगी। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने पहली बार फैन्स को सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र पर इतना प्यार बरसाते देखा है। सलमान रो पड़े और बोले, "सबसे बड़ी बात ये है कि... उनका निधन 24 नवंबर को हुआ, वो मेरे पिता का जन्मदिन है, और कल उनका जन्मदिन है, साथ ही मेरी माँ का भी। अगर मैं ऐसा महसूस कर रहा हूँ, तो सोचिए सनी और उनके परिवार पर क्या बीत रही होगी।

दो अंतिम संस्कार बेहद गरिमा के साथ हुए: सूरज बड़जात्या की माँ का और धर्मजी का। उनकी प्रार्थना सभा बहुत ही शालीनता और सम्मान के साथ आयोजित की गई। हर कोई रो रहा था, लेकिन एक मर्यादा थी - जीवन का उत्सव। बॉबी और सनी को सलाम। हर अंतिम संस्कार और प्रार्थना सभा इतनी ही खूबसूरती से आयोजित होनी चाहिए।"

टॅग्स :धर्मेंद्रबिग बॉससलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस