लाइव न्यूज़ :

'पीएम नरेंद्र मोदी' फिल्म का ट्रेलर आउट, प्रधानमंत्री के किरदार में नहीं जंच रहे विवेक ओबेरॉय!

By विनीत कुमार | Updated: March 21, 2019 10:34 IST

ज्यादातर मौकों पर विवेक ओबेरॉय को देखकर लगता नहीं कि जिस पीएम मोदी को पूरा देश हर दिन टीवी और अखबारों में देखता है वे उसी का किरदार निभा रहे हैं।

Open in App

पिछले काफी दिनों चर्चा में रही विवेक ओबेरॉय की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। उमंग कुमार के निर्देशन वाली इस फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार विवेक ओबेरॉय ने निभाया है। हालांकि, ट्रेलर में जो दिख रहा है उससे लगता नहीं है कि विवेक इस पूरी फिल्म में पीएम मोदी के किरदार को पर्दे पर मजबूती से उतार पाये हों। 

विवेक ओबेरॉय ट्रेलर रिलीज इवेंट में पीएम मोदी की तरह कपड़े पहने हुए आये। बता दें कि विवेक ओबेरॉय ने बुधवार को ही ट्वीट किया था दोपहर 3 बजे फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो जाएगा। हालांकि, फैंस को इसके लिए काफी इंतजार करना पड़ा। विवेक ओबेरॉय ने आखिरकार गुरुवार तड़के करीब 4 बजे ट्रेलर को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। यह फिल्म 12 अप्रैल को रिलीज होगी।

पीएम मोदी की छाप छोड़ पाये विवेक ओबेरॉय?

इस फिल्म के 2 मिनट और 36 सेकेंड के ट्रेलर में कुछ एक मौकों पर विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी की तरह किरदार में नजर आते हैं। हालांकि, ज्यादातर समय उन्हें देखकर लगता नहीं कि जिस पीएम मोदी को पूरा देश हर दिन टीवी और अखबारों में देखता है वे उसी का किरदार निभा रहे हैं। 

ट्रेलर देख यह अंदाजा भी लगता है कि इस फिल्म में नरेंद्र मोदी की जीवन-यात्रा भी लगभग वही दिखाई गई है जो पहले से ज्यादातर लोग जानते हैं। इस फिल्म में मनोज जोशी आमित शाह के किरदार में हैं। आप भी देखिये ये ट्रेलर... 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीविवेक ओबेरॉय
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो