लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत बहन रंगोली के पक्ष में उतरी कहा- PM व RSS को आतंकवादी कह सकते लेकिन आतंकवादियों को....

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 18, 2020 15:15 IST

कंगना ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके लिखा है कि परसो मेरी बहन रंगोली ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने खासतौर पर कहा था जो लोग डॉक्टर्स और पुलिसकर्मियों पर हमला कर रहे हैं....

Open in App
ठळक मुद्दे रंगोली हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखती हैं। रंगोली कई बार कंगना का पक्ष लेते हुए बड़े बड़े सेलेब्स को भी आड़े हाथों लेती रहती हैं

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। रंगोली हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखती हैं। रंगोली कई बार कंगना का पक्ष लेते हुए बड़े बड़े सेलेब्स को भी आड़े हाथों लेती रहती हैं। हाल ही में विवादित टिप्पणी करने के बाद रंगोली की ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हो गया है। ऐसे में अब कंगना ने वीडियो शेयर करके बहन का पक्ष लिया है।

कंगना ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके लिखा है कि परसो मेरी बहन रंगोली ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने खासतौर पर कहा था जो लोग डॉक्टर्स और पुलिसकर्मियों पर हमला कर रहे हैं, उनको गोली मार देनी चाहिए। लेकिन फरा अली खान जो सुजैन खान की बहन हैं और डायरेक्टर रीमा काटकी जी ने उन्होंने झूठा दावा किया है, रंगोली ने मुस्लिम समुदाय को के लिए कहा है, लेकिन अगर ऐसा कुछ भी कहा है तो मैं और रंगोली सामने से आकर माफी मांगेंगे।

कंगना ने कहा है कि क्या वो यह कहना चाहती हैं कि हर मुस्लिम आतंकवादी है लेकिन हमारा ये मानना नहीं है, हर मुस्लिम डॉक्टर्स, पुलिसकर्मियों को अटैक कर रहे हैं। मैं केंद्र  सरकार से अपील करना चाहूंगी कि जो ट्विटर जैसे प्लेटफार्म जो कि यहां का खाते हैं और हमारी की कश्ती में छेद कर रहे हैं।

यहां प्रधानमंत्री, गृहमंत्री को आतंकवादी कह सकते हैं। आरएसएस जो दिन रात लोगों को सेवा में लगा है उनकी सेवा कर सकते हैं। लेकिन आप आतंकवादियों को आतंकवादी नहीं कह सकते हैं। इन प्लेटफार्मस का दाना पानी बंद होना चाहिए। मुझे पता है देश अभी और चीजों से जूझ रहा है, मैं बबीता फोगात जी का वीडियो देखा जिस तरह से उनको हैरस किया जा रहा फिर से मैं केंद्र सरकार से अपील करती हूं जो भी राष्ट्रवाद के लिए आवाज उठाता है उसको इसी तरह से शोषित किया जाता  है।

उसकी नौकरी छीन ली जाती है उसका खून कर दिया जाता है। आज अगर बबीता जी को कुछ होता है तो कभी भी कोई दूसरी राष्ट्रवादी आवाज नहीं उठेगी। बबीता जी को सुरक्षा प्रदान की जाए। इसी के साथ हैप्पी लॉकडाउन

टॅग्स :कंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?