लाइव न्यूज़ :

...जब विदेशी होस्ट ने भारतीय संस्कृति का उड़ाया मजाक, कुछ यूं ऐश्वर्या ने एक जवाब देकर कर दी बोलती बंद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 29, 2020 07:37 IST

जो वीडियो वायरल हो रहा है वह एक चैट शो का है। इस दौरान ही विदेशी एंकर ऐश्वर्या से भारतीय रीति-रिवाज़ से जुड़ा सवाल पूछकर मज़ाक उड़ाना चाहते हैं

Open in App
ठळक मुद्देऐश्वर्या राय बच्चन अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैंऐश्वर्या सिर्फ देश ही नहीं दुनिया की भी खूबसूरत महिलाओं में से एक हैं

ऐश्वर्या राय बच्चन अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं। ऐश्वर्या सिर्फ देश ही नहीं दुनिया की भी खूबसूरत महिलाओं में से एक हैं। ऐश्वर्या अपने हंसमुख स्वभाव और हाजिर जवाब के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या का एक बहुत पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे अपने जवाब से विदेशी होस्त का मुंह एक्ट्रेस बंद कर देती हैं।

दरअसल जो वीडियो वायरल हो रहा है वह एक चैट शो का है। इस दौरान ही विदेशी एंकर ऐश्वर्या से भारतीय रीति-रिवाज़ से जुड़ा सवाल पूछकर मज़ाक उड़ाना चाहते हैं, मगर ऐश मज़ेदार जवाब देकर उन्हें शांत कर देती हैं।

क्या किया गया ऐश्वर्या से सवाल

यह वीडियो डेविड लेटरमैन शो का है। इस वीडियो में लेटरमैन ऐश्वर्या से पूछते हैं, क्या वो अपने माता-पिता के साथ रहती हैं। ऐश्वर्या हां में जवाब देती हैं। इसके बाद लेटरमैन ताना कसते हुए कहते हैं कि भारत में बड़े होने के बाद भी अपने माता-पिता के साथ रहना बहुत आम बात है।

ऐश इस बात को काफी गंभीर से सुनती हैं और फिर जबरदस्त जवाब देती हैं। एक्ट्रेस कहती हैं कि भारत में बच्चों का बड़ा होने के बाद माता-पिता के साथ रहना बहुत आम बात है। उन्हें डिनर पर आने के लिए अपॉइंटमेंट नहीं लेनी पड़ती। ऐश्वर्या की इस हाज़िरजवाबी से होस्ट भी काफ़ी इम्प्रेस नज़र आते हैं।  इस एक बात से साफ हो जाता है कि अपनी रीति रिवाज पर ऐश्वर्या को कितना गर्व है।बता दें कि डेविड लेटरमैन अमेरिका के मशहूर सेलेब्रिटी होस्ट हैं। उनके शोज़ में तमाम इंटरनेशनल हस्तियां मेहमान बनकर आती रही हैं। 

टॅग्स :ऐश्वर्या राय बच्चनबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?