लाइव न्यूज़ :

वीडियो: शादी के बाद सना खान पति के साथ कुछ इस अंदाज में आईं नजर, पत्नी को साथ लेकर ड्राइव पर निकले पति

By अनुराग आनंद | Updated: November 28, 2020 11:44 IST

33 वर्षीय सना खान ने अक्टूबर में कहा था कि उन्होंने फिल्म जगत छोड़ने का फैसला किया है। इसके दो माह बाद नवंबर 2020 में सना खान ने मुफ्ती अनस सईद से शादी की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देसना खान ने 2005 में आई " यही है हाई सोसाइटी" से बॉलीवुड में कदम रखा था।इसके बाद "हल्ला बोल, " जय हो", "वजह तुम हो" और " टॉयलेटः एक प्रेमकथा" में अभिनय किया था। 

नई दिल्ली: बॉलीवुड और फिल्मी जगत को अलविदा कहने के करीब एक महीने बाद टीवी और फिल्म अभिनेत्री सना खान ने बीते रविवार को शादी कर ली थी। अब शादी के कुछ दिनों बाद सना खान अपने पति मौलाना मुफ्ती अनस सईद के साथ नजर आई हैं। दरअसल, अनस अपनी पत्नी के साथ शादी के बाद पहली बार ड्राइव करते हुए गाड़ी से निकले थे। 

इस दौरान अनस ने अपना और पत्नी का वीडियो भी शूट किया। इस वीडियो को मौलाना मुफ्ती ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है, जिसे सना ने शूट किया है। वीडियो में मुफ्ती कार ड्राइव कर रहे हैं।

वहीं सना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी सास के हाथों बनी बिरयानी की फोटोज शेयर की थी। सना ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा था, सासु मां मेरे लिए बिरयानी बना रही हैं।

"बिग बॉस" की पूर्व प्रतिभागी सना खान ने अनस सईद से 20 नवंबर को किया निकाह-

"बिग बॉस" की पूर्व प्रतिभागी ने इंस्टाग्राम पर अपने दुल्हे अनस सईद के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने 20 नवंबर को निकाह किया था। खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, " अल्लाह की रज़ा के लिए एक दूसरे से मोहब्बत की। अल्लाह की रज़ा के लिए एक दूसरे से शादी की। 

शादी के बाद से अबतक सना खान ने कई तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा किया है। लोग सोशल मीडिया पर सना की शादी को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। 

सना खान ने फिल्म जगत छोड़ने का लिया था फैसला-

अल्लाह हमें इस दुनिया और जन्नत में एक साथ रखे।" 33 वर्षीय खान ने अक्टूबर में कहा था कि उन्होंने फिल्म जगत छोड़ने का फैसला किया है और वह इंसानियत की खिदमत के लिए अपनी जिंदगी गुजारेंगी और "विधाता" के आदेशों का पालन करेंगी।

सना खान ने 2005 में आई " यही है हाई सोसाइटी" से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद "हल्ला बोल, " जय हो", "वजह तुम हो" और " टॉयलेटः एक प्रेमकथा" में अभिनय किया था।  

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिपइंस्टाग्रामवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल