लाइव न्यूज़ :

Wajid Khan death news: पति की मौत की खबर सुन बेसुध हुईं पत्‍नी यास्‍म‍ीन, बच्चों को भी आ रही पिता की याद

By अमित कुमार | Updated: June 1, 2020 14:14 IST

वाजिद खान की मौत की खबर सुनकर उनकी पत्नी यास्मीन बेसुध हो गईं। इसके अलावा उनके बच्चों को भी इस बात का यकीन नहीं हो रहा कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे।

Open in App
ठळक मुद्दे42 साल के वाजिद के पीछे उनकी पत्नी यास्‍म‍ीन और दो बच्चे हैं। यास्‍म‍ीन और वाजिद ने साल 2003 में शादी की थी।

फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह साल अब तक सबसे खराब गुजरा है। एक तरफ फिल्मों की रिलीज बंद है तो वहीं दूसरी तरफ इरफान खान और ऋषि कपूर जैसे दिग्गज कलाकार  भी हमें छोड़कर चले गए। इस लिस्ट में अब एक नाम और जुड़ गया है। म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। वाजिद को मुंबई के चेम्बूर स्थित अस्पताल में किडनी की गंभीर समस्या के चलते भर्ती कराया गया था। वाजिद वेंटिलेटर पर थे, 31 मई की दोपहर वाजिद की तबीयत बेहद बिगड़ गई थी। 

वाजिद, पिछले कई सालों से किडनी के अलावा हार्ट की समस्या से भी जूझ रहे थे। संगीतकार ने सभी काम अपने भाई साजिद के साथ मिलकर किए। इन दोनों की जोड़ी साजिद-वाजिद के नाम से बॉलीवुड में मशहूर हैं। वाजिद के भाई साजिद ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ।’’ उन्होंने कुछ दिन पहले वाजिद को कोविड-19 होने की पुष्टि होने की जानकारी भी दी।

42 साल के वाजिद के पीछे उनकी पत्नी यास्‍म‍ीन और दो बच्चे हैं। यास्‍म‍ीन और वाजिद ने साल 2003 में शादी की थी। इन दोनों कपल्स का एक बेटा और एक बेटी हैं। वाजिद के जाने के गम में उनका परिवार सदमे में है। परिवार वालों के लिए यह यकीन करना बेहद मुश्किल है कि उनके घर का यह सितारा अब इस दुनिया में नहीं है। उनके बच्चे और वाइफ इस खबर से हैरान और शॉक्ड है। बच्चों की नजरें अभी भी अपने अब्‍बा को तलाश रहीं हैं। 

अपने करियर की शुरुआत साल 1998 में सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से करने वाले वाजिद ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने दिए। वाजिद ने 7-8 साल की उम्र से म्यूजिक सीखना शुरू कर दिया था। इतनी कम उम्र में वाजिद के निधन से हर तरफ शोक की लहर है। 

 

टॅग्स :वाजिदबॉलीवुड सिंगरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!