लाइव न्यूज़ :

विश्वास नहीं हो रहा, दिलीप साब नहीं रहे; ट्रैजडी किंग को याद कर भावुक हुईं वैजयंती माला, सायरा को भेजा वीडियो मैसेज

By अनिल शर्मा | Updated: July 8, 2021 09:55 IST

वैजयंती माला ने दिलीप कुमार को याद करते हुए कहा- 'मेरी प्यारी परी सायरा... दुःख की इस घड़ी में मेरे पास शब्द नहीं हैं कि मैं हमारे प्रिय और आदरणीय दिलीप साहब के जाने पर हुए दु:ख को बयां कर सकूं।

Open in App
ठळक मुद्देवैजयंती माला ने दिलीप कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया हैएक्ट्रेस ने एक वीडियो मैसेज के जरिए दिलीप कुमार को याद किया हैवैजयंती माला ने सायरा बानो के लिए कई बातें भी कही हैं

ट्रैजडी किंग दिलीप कुमार के निधन से पूरा बॉलीवुड गमगीन है। हर कोई इस महानायक को याद कर भावुक हो रहा है। इसी बीच उनकी फिल्मों की को-एक्ट्रेस और साथी वैजयंती माला ने भी अपने हीरो को याद किया है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो मैसेज रिकॉर्ड किया है। जिसमें उन्होंने दिलीप कुमार को अपने ही तरीके से याद किया है। 

वैजयंती माला ने कहा है कि उन्हें ये विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि दिलीप साब नहीं रहे। इसके साथ ही वैजयंती माला ने दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानों के लिए भी मैसेज में कई सारी बातें कही हैं।

वैजयंती माला ने दिलीप कुमार को याद करते हुए कहा- 'मेरी प्यारी परी सायरा... दुःख की इस घड़ी में मेरे पास शब्द नहीं हैं कि मैं हमारे प्रिय और आदरणीय दिलीप साहब के जाने पर हुए दु:ख को बयां कर सकूं। यह विश्वास करना मुश्किल है कि वह हमारे बीच नहीं है। वह भले ही चले गए लेकिन वह हमारे पास ही हैं। 

वैजयंती माला ने दिलीप कुमार के साथ अपने काम को भी याद किया। वैजयंती माला ने कहा कि उन्होंने दिलीप कुमार के साथ कुल 8 फिल्में की। सभी की सुंदर यादें हैं। सायरा को याद दिलाते हुए एक्ट्रेस ने कहा- तुम कहा करती थी न कि हम एक अच्छी टीम थे।  मैंने एक सबसे अच्छा को-स्टार खो दिया है जिनके साथ मैं काम कर चुकी हूं। दिलीप साब जैसा नोबल इंसान बहुत कम ही मिलते हैं। 

दिवंगत एक्टर के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए वैजयंती माला ने सायरा से कहा- तुम सायरा ...तुम्हारे जैसा बेहतरीन इंसान भी शायद ही मिले। तुमने दिलीप साहब की सेवा साथी ही नहीं बल्कि एक मां की तरह की हो। मेरी प्यारी सायरा... भगवान ने एक नेकदिल इंसान को अपने करीब बुला लिया है।  तुम अपना ख्याल रखना।  दिलीप साहब हमारी यादों में हमेशा पास ही रहेंगे। 

टॅग्स :दिलीप कुमारसायरा बानोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार