लाइव न्यूज़ :

ऐश्वर्या राय पर मीम विवेक ओबेरॉय को शेयर करना पड़ा महंगा, चैरिटी इवेंट से मिला बाहर का रास्ता

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 22, 2019 12:11 IST

चैरिटी ऑर्गेनाइजेशन स्माइल फाउंडेशन ने ऐश्वर्या के मीम शेयर करने के कारण एक्टर विवेक ओबेरॉय को बाहर का रास्ता दिखाया है

Open in App
ठळक मुद्दे DLF Promenade में ओडिशा में आए चक्रवाती तूफान फानी के लिए फंड रेजिंग इवेंट में विवेक हिस्सा लेने वाले थेऐश्वर्या का मीम शेयर करने के कारण एक्टर को बाहर कर दिया गया है

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय  ने हाल ही में ऐश्वर्या राय का एक मीम शेयर किया था। ये मीम शेयर करना एक्टर को काफी महंगा पड़ गया है। इसके कारण हर तरफ उनकी आलोचना हो रही है। तमाम विवादों के बाद एक्टर को एक चैरिटी इवेंट से भी बाहर कर दिया गया है।

 चैरिटी ऑर्गेनाइजेशन स्माइल फाउंडेशन ने ऐश्वर्या के मीम शेयर करने के कारण एक्टर को बाहर का रास्ता दिखाया है और अपने इवेंट से बाहर कर दिया है। स्माइल फाउंडेशन की ओर से एक बयान में कहा गया है कि विवेक ओबेरॉय द्वारा शेयर किए गए पोस्ट के लिए स्माइल फाउंडेशन एक्टर से खुद को अलग करता है। DLF Promenade में ओडिशा में आए चक्रवाती तूफान फानी के लिए फंड रेजिंग इवेंट का आयोजन किया जाना है, जिसका हिस्सा  विवेक ओबेरॉय बनने वाले थे। हमारी संस्थान महिला सशक्तिकरण का समर्थन करती है। 

ऐसे में हम विवेक ओबेरॉय का बयान हमारी विचारधारा से नहीं मिलता है। इस संस्थान से विवेक को बाहर किए जाने पर अभी तक एक्टर की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। उम्मीद है विवेक इस पर अपना पक्ष रखेंगे।

जानें पूरा मामला

विवेक ने जो फोटो शेयर की है उसमें सबसे पहली फोटो में सलमान खान के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन दिख रहे हैं। जिसमें लिखा है ओपीनियन पोल। वहीं दूसरी फोटो में विवेक खुद एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या के साथ दिख रहे हैं। जिसमें लिखा है एग्जिट पोल। तीसरी फोटो में ऐश्वर्या पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ दिख रही हैं। जिसमें लिखा है रिजल्ट। वहीं विवेक ने अपने इस ट्वीट के साथ लिखा क्रिएटिव...नो पॉलिटिक्स...जस्ट लाइफ।  विवेक ओबेरॉय ने ट्वीटर पर जो मीम शेयर की है उसका क्रेडिट भी उन्होंने दिया है। किसी ट्वीटर यूजर पवन सिंह ने इसे अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया था। इसी के बाद विवेक ने इसे अपने अकाउंट पर शेयर किया है। विवेक ओबेरॉय जल्द ही फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी में नजर आने वाले हैं। 

टॅग्स :विवेक ओबेरॉयऐश्वर्या राय बच्चनसलमान खानअभिषेक बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया