लाइव न्यूज़ :

UAE में द कश्मीर फाइल्स बिना किसी कट के होगी रिलीज, फिल्म को 'इस्लामोफोबिक' कहने वालों को विवेक अग्निहोत्री ने कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 31, 2022 16:06 IST

द कश्मीर फाइल्स संयुक्त अरब अमीरात में बिना किसी कट के 7 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। यही नहीं, ये फिल्म जल्द ही सिंगापुर में भी रिलीज होगी। अग्निहोत्री ने खुद इस बात की खुशखबरी ट्विटर के जरिये अपने फैंस के बीच साझा की है।

Open in App
ठळक मुद्देद कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अग्निहोत्री ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात में फिल्म बिना किसी कट के 7 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

मुंबई: फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स लगातार सुर्खियां बटोर रही है। यही नहीं, इस फिल्म को लेकर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के साथ फैंस भी दो गुटों में बंट गए हैं। वहीं, फिल्म को लेकर सियासत भी काफी तेज हो गई है। इस बीच जल्द ही फिल्म यूएई में रिलीज होने वाली है। ऐसे में अग्निहोत्री ने कहा कि एक 'इस्लामिक देश 4 हफ्ते की जांच के बाद पास हो गया', जबकि कुछ भारतीय फिल्म को 'इस्लामोफोबिक' बता रहे हैं।

द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, अग्निहोत्री ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात में फिल्म बिना किसी कट के 7 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। यही नहीं, ये फिल्म जल्द ही सिंगापुर में भी रिलीज होगी। बता दें कि विवेक रंजन अग्निहोत्री ने खुद इस बात की खुशखबरी ट्विटर के जरिये अपने फैंस के बीच साझा की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "बड़ी जीत: आखिरकार, संयुक्त अरब अमीरात से सेंसर मंजूरी मिल गई। रेटेड 15+ बिना किसी कटौती के पास हुए। फिल्म 7 अप्रैल (गुरुवार) को रिलीज हो रही है। अब सिंगापुर की बारी है।"

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, यूएई में फिल्म द कश्मीर फाइल्स को सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद अग्निहोत्री ने उन लोगों को संबोधित किया जिन्होंने फिल्म को 'इस्लामोफोबिक' करार दिया है। उन्होंने कहा, "भारत में कुछ लोग इसे इस्लामोफोबिक कह रहे हैं, लेकिन एक इस्लामिक देश ने 4 सप्ताह की जांच के बाद इसे जीरो कट और 15+ दर्शकों के लिए पास कर दिया गया है जबकि भारत में यह 18+ है।" विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म का विरोध करने वालों के बारे में बात की और जोर देकर कहा कि द कश्मीर फाइल्स मानवता के बारे में है।

उन्होंने आगे कहा, "ऐसा ही कुछ सिंगापुर में हुआ है, जहां करीब तीन हफ्ते लग गए। मुस्लिम समूहों के बहुत सारे प्रतिनिधित्व थे, लेकिन तब उनके सेंसर के प्रमुख ने कहा कि फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है और इसे सभी को देखना चाहिए, यही बात संयुक्त अरब अमीरात के साथ भी है। बहुत सारे लोगों ने अभ्यावेदन किया, फिर से जांच की लेकिन वे सभी कह रहे हैं कि यह फिल्म मानवता के बारे में है, यह फिल्म आतंकवाद के खिलाफ है इसलिए इसे सभी को देखना चाहिए। लेकिन भारत में कुछ लोग जो इसे देखे बिना इसका विरोध कर रहे हैं और इसे इस्लामोफोबिक कह रहे हैं, वे या तो आतंकी समूहों का हिस्सा हैं या फिर शातिर दिमाग वाले हैं।"

बताते चलें कि फिल्म द कश्मीर फाइल्स 90 के दशक में कश्मीर विद्रोह के दौरान कश्मीरी पंडितों के पलायन की सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म के कलाकारों में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और चिन्मय मंडलेकर शामिल हैं। 11 मार्च को रिलीज हुई ये फिल्म लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है।

टॅग्स :द कश्मीर फाइल्सVivek Ranjan Agnihotriसिंगापुरअनुपम खेरAnupam Kher
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

भारतपूरी तरह से फर्जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा-सरासर झूठ और जरा भी सच्चाई नहीं

क्राइम अलर्टफर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवा कर बहरीन और सऊदी अरब की यात्रा, बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्या कैंप में रहने वाले अब्दुल अमीन को 3 साल की सजा?

विश्वUAE के फुजैराह हमले पर पीएम मोदी का सख्त रुख, बोले- "भारत यूएई के साथ पूरी तरह एकजुट"

विश्वओपेक को कमजोर करने में क्या ट्रम्प कामयाब हो रहे हैं ?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया