लाइव न्यूज़ :

विवेक अग्निहोत्री ने बॉयकॉट बॉलीवुड अभियान को बताया बेहद अच्छा, कहा- ये एक सांस्कृतिक विद्रोह से अधिक है

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 17, 2022 17:54 IST

विवेक अग्निहोत्री ने अब कहा है कि बॉयकॉट बॉलीवुड अभियान लोगों की हताशा दिखा रहा है जिस तरह की फिल्में बॉलीवुड उनके लिए ला रहा है। वह इस तथ्य के प्रति भी सकारात्मक हैं कि अंतिम परिणाम बहुत सकारात्मक होगा।

Open in App
ठळक मुद्देविवेक अग्निहोत्री इस तथ्य के प्रति भी सकारात्मक हैं कि अंतिम परिणाम बहुत सकारात्मक होगा।उन्होंने कहा कि बॉयकॉट बॉलीवुड अभियान बेहद अच्छा है।उन्होंने कहा कि ये अभियान लोगों की निराशा व्यक्त कर रहा है।

मुंबई: बॉयकॉट बॉलीवुड अभियान इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। लोग बॉलीवुड की कुछ हस्तियों को निशाना बना रहे हैं और विभिन्न आधारों पर उनकी आलोचना कर रहे हैं। द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान कहा कि बॉयकॉट बॉलीवुड अभियान बेहद अच्छा है। उन्होंने कहा कि ये अभियान लोगों की निराशा व्यक्त कर रहा है।

वह इस तथ्य के प्रति भी सकारात्मक हैं कि अंतिम परिणाम बहुत सकारात्मक होगा। डेक्कन हेराल्ड से बातचीत के दौरान विवेक अग्निहोत्री ने कहा, "यह एक जटिल मुद्दा है और बहिष्कार का आह्वान करना मूल रूप से एक व्यक्तिगत बात है। मुझे लगता है कि 'बॉयकॉट बॉलीवुड' अभियान बहुत अच्छा है क्योंकि यह लोगों की निराशा को दर्शाता है कि बॉलीवुड जिस तरह की फिल्मों का निर्माण कर रहा है और इसका अंतिम परिणाम बहुत सकारात्मक होगा।"

यह पूछे जाने पर कि क्या बॉयकॉट बॉलीवुड अभियान दक्षिणपंथी मशीनरी द्वारा समन्वित हमला है, तो इसपर अग्निहोत्री ने कहा, "मुझे ऐसा नहीं लगता। यह राजनीतिक से ज्यादा बॉलीवुड के खिलाफ एक सांस्कृतिक विद्रोह है। कश्मीरी मुसलमानों, बंगालियों, दक्षिण भारतीयों को उनके खराब प्रतिनिधित्व के कारण बॉलीवुड से समस्या है। बॉलीवुड मध्यम वर्ग का मजाक उड़ाता है जो उनके खरीदार हैं और उन्हें लगता है कि लोग गूंगे हैं।" 

उन्होंने आगे कहा, "दक्षिण भारतीय फिल्मी सितारों के विपरीत, बॉलीवुड लोगों से जुड़ा नहीं है और वे ऐसा व्यवहार करते हैं जैसे कि वे 'भगवान' हों। दक्षिण भारतीय, मराठी, बंगाली, उड़िया और अन्य सिनेमा का विषय जनता के साथ गूंजता है।" यह पूछे जाने पर कि क्या वह खुद को बॉलीवुड का हिस्सा मानते हैं, विवेक अग्निहोत्री ने जवाब दिया, "नहीं, मैं नहीं हूं।"

टॅग्स :Vivek Ranjan Agnihotribollywood news
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल