लाइव न्यूज़ :

समलैंगिक विवाह के समर्थन में उतरे विवेक अग्निहोत्री, बोले- "ये अपराध नहीं..."

By अंजली चौहान | Updated: April 18, 2023 13:17 IST

विवेक अग्निहोत्री की ये टिप्पणी उस वक्त आई है, जब मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट समलैंगिक विवाहों को कानूनी मान्यता देने के अनुरोधों पर सुनवाई कर रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देसमलैंगिक विवाह को लेकर विवेक अग्निहोत्री ने रखी अपनी राय विवेक अग्निहोत्री का कहना है कि ये कोई अपराध नहीं है विवेक अग्निहोत्री ने समलैंगिक विवाह को बताया मानवीय आवश्यकता

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर निर्माता और 'द कश्मीरी फाइल्स' के निर्माता विवके अग्निहोत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। विवेक अक्सर किसी न किसी बड़े मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखते हैं।

इस बार विवेक ने समलैंगिक विवाह को लेकर अपना रुख साफ किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के जरिए समलैंगिक विवाह को सही ठहराया है। 

विवेक अग्निहोत्री की ये टिप्पणी उस वक्त आई है, जब मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट समलैंगिक विवाहों को कानूनी मान्यता देने के अनुरोधों पर सुनवाई कर रही है। 

विवेक अग्निहोत्री ने समलैंगिक विवाह को किया सपोर्ट 

दरअसल, समलैंगिक विवाह को लेकर केंद्र सरकार ने एक नया आवेदन अदालत में प्रस्तुत करते हुए कहा कि अदालत के समक्ष याचिकाएं सामाजिक स्वीकृति के उद्देश्य से शहरी अभिजात्य विचारों को दर्शाती हैं।

इस पर विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि 'शहरी संभ्रांतवादी' अवधारणा नहीं है। अग्निहोत्री ने कहा, "यह एक मानवीय आवश्यकता है हो सकता है कि कुछ सरकारी अभिजात वर्ग ने इसका मसौदा तैयार किया हो, जिन्होंने कभी छोटे शहरों और गांवों में यात्रा नहीं की हो या मुंबई के स्थानीय।"

उन्होंने कहा, "सबसे पहले समलैंगिक विवाह एक अवधारणा नहीं है यह एक जरूरत है। यह एक अधिकार है और भारत जैसी प्रगतिशाली, उदाल और समावेशी सभ्यता में समलैंगिक विवाह सामान्य होना चाहिए ये अपराध नहीं है।"

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट की पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ जिसमें मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एसके कौल, एस रवींद्र भट, पीएस नरसिम्हा और हेमा कोहली शामिल हैं।

जो कि समलैंगिक विवाह की कानूनी मान्यता की मांग करने वाली याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई कर रहा है। हालांकि, इस विचार का केंद्र सरकार विरोध कर रही है। 

टॅग्स :Vivek Ranjan Agnihotriसेम सेक्स मैरेजसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?