लाइव न्यूज़ :

कंगना के 'भीख' वाले बयान पर भड़के विशाल ददलानी, कुछ इस अंदाज में पढ़ाया देशभक्ति का पाठ

By रुस्तम राणा | Updated: November 14, 2021 11:49 IST

विशाल ददलानी ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह शहीद भगत सिंह की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। उस पर लिखा है-जिंदाबाद।

Open in App
ठळक मुद्देददलानी ने भगतसिंह सुखदेव, राजगुरु और अशफाकउल्लाह खान का किया जिक्रकहा- उन्होंने आजादी की भीख मांगने से कर दिया था इनकार

मुंबई: अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी बेबाक बयानबाजी के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्होंने हाल ही में 1947 में देश को मिली आजादी को 'भीख' बताया था, जिस पर खूब बवाल मच रहा है।  उनके इस बयान पर म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। विशाल ददलानी ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह शहीद भगत सिंह की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। उस पर लिखा है-जिंदाबाद। 

बिना कंगना का नाम लिए कहा, उस महिला को याद दिलाएं...

तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'उस महिला को याद दिलाएं, जिसने कहा था कि हमारी आजादी 'भीख' थी। मेरी टी-शर्ट पर शहीद सरदार भगत सिंह हैं, जो नास्तिक, कवि दार्शनिक, स्वतंत्रता सेनानी, भारत के बेटे और किसान के बेटे हैं। उन्होंने 23 साल की उम्र में भारत की आजादी के लिए अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी। वह अपने होंठों पर मुस्कान और एक गीत गाते हुए फांसी पर चढ़ गए थे।'

सुखदेव, राजगुरु और अशफाकउल्लाह खान का किया जिक्र

उन्होंने आगे अन्य क्रांतिकारियों का नाम लेते हुए लिखा, 'उन्हें सुखदेव, राजगुरु, अशफाकउल्लाह, और हजारों अन्य जिन्होंने झुकने से इनकार कर दिया, उन्होंने भीख मांगने से इनकार कर दिया, उनके बारे में याद दिलाएं। उन्हें विनम्रता और दृढ़ता से याद दिलाएं ताकि वह फिर कभी भूलने की हिम्मत न कर सकें।'

कंगना ने 1947 की आजादी को बताया था 'भीख'

दरअसल कंगना रनौत ने हाल ही एक न्यूज चैनल के प्रोग्राम में कहा था कि 1947 में आजादी नहीं, बल्कि भीख मिली थी और जो आजादी मिली है वह 2014 में मिली जब नरेंद्र मोदी की अगुआई में बीजेपी की सरकार सत्ता में आई। कई लोग उनके इस बयान की आलोचना कर रहे हैं और उनसे पदमश्री पुरस्कार वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

टॅग्स :कंगना रनौतहिन्दी सिनेमा समाचारभगत सिंहराजगुरु
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!