लाइव न्यूज़ :

कोहली के ‘धैर्य और दृढ़ संकल्प’ की तारीफ, अनुष्का ने लिखा-21 महीने की बेटी समझ गई, मां पूरे कमरे में क्यों ‘पागलों की तरह नाच और चिल्ला रही थी’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 23, 2022 20:16 IST

virat kohli anushka sharma ind vs pak T20 World Cup 2022: विराट कोहली की शानदार पारी के चलते भारतीय टीम मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को हुए टी-20 विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान पर चार विकेट से जीत दर्ज करने में कामयाब रही।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग के सिलसिले में कोलकाता में हैं।महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर फिल्म कर रही हैं। होटल के कमरे में बेटी वामिका के साथ टीवी पर इस बेहद करीबी मुकाबले को देखा।

virat kohli anushka sharma T20 World Cup 2022: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने रविवार को अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली के ‘धैर्य और दृढ़ संकल्प’ की तारीफ की।

विराट की शानदार पारी के चलते भारतीय टीम मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को हुए टी-20 विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान पर चार विकेट से जीत दर्ज करने में कामयाब रही। अनुष्का फिलहाल महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग के सिलसिले में कोलकाता में हैं।

उन्होंने होटल के कमरे में बेटी वामिका के साथ टीवी पर इस बेहद करीबी मुकाबले को देखा। अनुष्का ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि एक दिन उनकी 21 महीने की बेटी वमिका समझ जाएगी कि उसकी मां पूरे कमरे में क्यों ‘पागलों की तरह नाच और चिल्ला रही थी।’

उन्होंने कहा, “एक दिन वह समझ जाएगी कि उस रात पिता ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली, जो एक बेहद मुश्किल दौर के बाद आई, लेकिन इसके बाद वह पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और समझदार बनकर उभरे।” अनुष्का ने आगे लिखा, “आप पर बहुत गर्व है! आपकी काबिलियत बहुत प्रभावित करती है और आपके हुनर की कोई सीमा नहीं है! आपसे हमेशा, हर अच्छे-बुरे दौर में प्यार करती रहूंगी।” 

टॅग्स :विराट कोहलीअनुष्का शर्माआईसीसी टी20 वर्ल्ड कपटीम इंडियापाकिस्तान क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटIndia tour of Zimbabwe 2026: लो जी नोट कर लो डेट?, जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज, जानें शेयडूल

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेटबॉल टेम्परिंग की वजह से आपसे गेंद छीनी, आपकी क्या राय है?, मुझे कुछ नहीं पता,कैमरों में देखेंगे और करेंगे बात, रमीज़ राजा ने शाहीन अफरीदी से पूछा, वीडियो

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?