लाइव न्यूज़ :

Virat Kohli-Anushka Sharma: बाबा नीम करौरी आश्रम पहुंचे विराट और अनुष्का, समाधि स्थल के दर्शन कर कुटिया में ध्यान लगाया, तस्वीरें वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2023 21:38 IST

Virat Kohli-Anushka Sharma: ट्रस्टी राधेकृष्ण पाठक ने बताया कि क्रिकेटर विराट कोहली फिल्म अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा यहां करीब एक घंटे तक रुके और समाधि स्थल के दर्शन कर कुटिया में ध्यान लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देविराट एवं अनुष्का मां आनंदमयी आश्रम के लिये रवाना हो गए।कार्यक्रम पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। आश्रम में मीडिया को प्रवेश नहीं दिया गया।

Virat Kohli-Anushka Sharma: क्रिकेटर विराट कोहली फिल्म अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा सहित बुधवार सुबह अचानक वृन्दावन पहुंचे और उन्होंने यहां बाबा नीम करौरी आश्रम पहुंच उनकी समाधि के दर्शन किए। नीम करौरी बाबा आश्रम के ट्रस्टी ने इसकी जानकारी दी।

ट्रस्टी राधेकृष्ण पाठक ने बताया कि दोनों यहां करीब एक घंटे तक रुके और समाधि स्थल के दर्शन कर कुटिया में ध्यान लगाया। उन्होंने बताया कि इस बीच उन्होंने अपने प्रशंसकों को आटोग्राफ दिए और उनके संग फोटो भी खिंचवाए। उन्होंने बताया कि इसके बाद विराट एवं अनुष्का मां आनंदमयी आश्रम के लिये रवाना हो गए।

उनका कार्यक्रम पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। आश्रम में मीडिया को प्रवेश नहीं दिया गया। आश्रम से निकल कर वे एक होटल में दिन भर रुके। उन्होंने बताया कि आश्रम में विराट और अनुष्का ने बालभोग का प्रसाद भी ग्रहण किया। आश्रम में विराट कोहली ने अपने एक प्रशंसक को बैट पर ऑटोग्राफ भी दिया।

पाठक ने बताया कि कुछ माह पूर्व ही वे दोनों उत्तराखंड के कुमाऊं स्थित कैंचीधाम आश्रम पहुंचे थे और वहां बाबा नीम करौरी महाराज के आश्रम में दर्शन किए थे। ज्ञात रहे कि बाबा नीम करौरी महाराज को भक्तगण हनुमान जी का अवतार मनाते हैं और देश-विदेश से हजारों भक्त उनकी समाधि स्थल के दर्शन करने आते हैं। 

टॅग्स :अनुष्का शर्माविराट कोहलीउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

क्रिकेटरोहित शर्मा, विराट कोहली वनडे टीम में शामिल, जसप्रीत बुमराह बाहर?, अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया