लाइव न्यूज़ :

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का कमाल, इस मामले में पीएम नरेंद्र मोदी से भी निकले आगे, कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण भी छूटे पीछे

By अमित कुमार | Updated: December 13, 2020 09:38 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण को पीछे छोड़ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स की लिस्ट में टॉप 25 में शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी इस सूची में 17वें स्थान पर काबिज हैं, जबकि कोहली 11वें नंबर पर है। इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स की लिस्ट में हाईएस्ट रैंक पाने के मामले में कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण भी अनुष्का शर्मा से पीछे रह गई।विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी हर अपडेट शेयर करते रहते हैं।

भारतीय कप्तान विराट कोहली की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में है। वहीं उनकी वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के चाहने वालों की कमी भी नहीं है। इन दोनों की जोड़ी भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मश्हूर है। हर कोई इनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हासिल करना चाहता है। ये दोनों भी सोशल मीडिया के जरिए खुद से जुड़ी हर जानकारी फैंस से शेयर करते रहते हैं। 

हाल ही में दुनियाभर के इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट के टॉप 25 में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का नाम मौजूद है। वहीं टॉप 50 की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण का भी नाम शामिल है। मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को इस सूची में पहला स्थान मिला है। 

फुटबॉलर रोनाल्डो के हर पोस्ट पर 4.5 मिलियन का ऑथेंटिकेट इंगेजमेंट रहा, जिसके चलते ही वह इस लिस्ट में टॉप पर हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली 11वें नंबर पर है और वह इस नंबर पर आने वाले पहले भारतीय भी हैं। इससे विराट कोहली की फैन फऑलोइंग का अंदाजा लगाया जा सकता है। कोहली अभी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। लेकिन पहला टेस्ट खेलने के बाद वह वापस भारत लौट आएंगे। 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाया था। इस मौके पर विराट कोहली ने वाइफ अनुष्का शर्मा को मैरिज एनिवर्सरी की बधाई देते हुए एक प्यारा सा मैसेज लिखा, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस तस्वीर में अनुष्का शादी के जोड़े में उनको देखकर मुस्कुरा रही हैं। फोटो शेयर करते हुए विराट ने लिखा, 'तीन साल और जिंदगी भर के साथ की राह में..'

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअनुष्का शर्माविराट कोहलीदीपिका पादुकोणकैटरीना कैफबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी