लाइव न्यूज़ :

लव-कुश की रामकथा सुनकर सोशल मीडिया पर भावुक हुए लोग, लिखा-आपकी आंखों में आंसू नहीं आए, तो....

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 2, 2020 14:31 IST

रामायण (Ramayana) का ये एपिसोड देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, साथ ही में इस बात का दुख जता रहे हैं कि जल्द रामायण खत्म हो जाएंगी

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय टेलीविजन पर इस वक्त जो सीरियल धमाल मचा रहा है वह है रामायणरामायण सीरियल ने इस लॉकडाउन में टीआरपी के रिकॉर्ड बना दिए हैं

भारतीय टेलीविजन पर इस वक्त जो सीरियल धमाल मचा रहा है वह है रामायण।रामायण सीरियल ने इस लॉकडाउन में टीआरपी के रिकॉर्ड बना दिए हैं । हर कोई इस वक्त रामायण देखना ही पसंद करे हैं। खास बात ये है कि फैंस शो से जुड़ी पर्दे के पीछे की कहानी जानने को भी जमकर आतुर नजर आ रहे हैं। रामानंद सागर की रामायण ने कलाकारों को इतनी ज्यादा पॉपुलैरिटी दी कि लोग उन्हें भगवान की तरह पूजने लग गए। इन दिनों सीरियल टीआरपी में रिकॉर्ड बना रहा है।

शो में राम, लक्ष्मण और सीता का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया  को एक वक्त पर लोग भगवान ही समझने लगे थे। अब एक बार फिर से इन स्टार्स को वही फेम मिलता नजर आ रहा है। लोग इन स्टार्स को उतना ही पसंद कर रहे हैं, जितना पहले करते थे।

अब रामायण की उत्तर रामायण अब खत्म होने वाली है। हाल ही में जो एपिसोड प्रसारित हुआ था, जिसमें लव-कुश अयोध्या में रामकथा सुनाने जाते हैं और बहुत ही सुंदर कथा को सबके सामने सुनाते हैं। लव कुश की रामकथा को सुनकर सभी चकित हो गए। रामायण के इस भाग को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग काफी भावुक हो गए हैं।

उत्तर रामायण के इस भाग में लव-कुश ने अपना परिचय देते हुए मां सीता का हाल अयोध्या में श्रीराम की सभा में सुनाया, जिसको सुनने के बाद वहां बैठे लोगों की आंखों में आंसू आ गए। रामानंद सागर की रामायण में लवकुश ने जिस खूबसूरती से रामकथा सुनाई ऐसा लगा कि मनो साक्षात ये  सब हो रहा हो। सोशल मीडिया पर लोग अब बता रहे हैं कि कैसे ये देखने के बाद वो अपनी आंखों से आंसू नहीं रोक पाए। लोग इस एपिसोड को देखर  काफी भावुक हो गए हैं।

यूजर्स को दुख है कि जल्द अब रामायण खत्म हो जाएगी। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा-  कितना खूबसूरत है 'हम कथा सुनाते हैं', लेकिन अब मुझे अजीब लग रहा है। ये महान कथा बहुत जल्द खत्म हो जाएगी।

एक अन्य यूजर ने लिखा- अगर आज की रामायण को देखते हुए आपकी आंखों में आंसू नहीं आए, तो जरा संभल जाइए। ओह… सीता मां की आंखें तारे…लव-कुश हैं पितु नाम हमरे। एक अन्य यूजर ने लिखा- मेरे जीवन का सबसे यादगार एपिसोड, लव और कुश शानदार थे। मुझे नहीं पता कि गीत का गायक कौन है, लेकिन कोई भी इस गीत को सूचीबद्ध करके अपने आंसू नहीं रोक सकता। आखिरी के तीन मिनट रोंगटे खड़े करने वाले थे, किसी को भी इमोशनल कर देगा। एपिसोड में दिखाया गया था कि कैसे लव व कुश रोते हुए श्रीराम को बताते हैं कि वह ही उनके और माता सीता के बेटे हैं। इस सच को सुनने के बाद हर किसी की आंखों में आंसू आ जाते हैं। ये अब खत्म होने वाला है। इस शो की जगह अब फैंस श्रीकृष्णा को पर्दे पर देखेंगे।

टॅग्स :रामायणअरुण गोविलदीपिका चिखलियासुनील लहरी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्कीरामानंद सागर के बेटे आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

भारतपूर्वी चंपारण में बन रहा विश्व का सबसे बड़ा रामायण मंदिर, 500 करोड़ की लागत, 500 सालों तक सुरक्षित,  33 फीट ऊंचा और 210 टन वजन शिवलिंग, जानें खासियत

पूजा पाठMaharishi Valmiki Jayanti 2025: कैसे राम की भक्ति में लीन महर्षि वाल्मीकि?, रामायण रचयिता की जयंती

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?