लाइव न्यूज़ :

पुण्यतिथि विशेष: जब राजेश खन्ना से विनोद मेहरा को मिली थी हार, जानें कुछ दिलचस्प बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 30, 2018 07:23 IST

विनोद मेहरा ने महज 45 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्होंने करीब 100 से ज्यादा फिल्में की हैं। 30 अक्टूबर 1990 में विनोद मेहरा का निधन मुंबई में हुआ था।

Open in App

अपने सहज अभिनय, शांत सी मुस्कान और अपनी हमेशा बोलती आंखों की चमक से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले विनोद मेहरा आज भी बसे हुए हैं। महज 45 साल की उम्र में समय ने इस जादुई अभिनेता को हमसे छीन लिया था। विनोद मेहरा ने महज 45 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्होंने करीब 100 से ज्यादा फिल्में की हैं। 30 अक्टूबर 1990 में विनोद मेहरा का निधन मुंबई में हुआ था। आइए जानते हैं नायाब अभिनेता के जीवन के कुछ दिलचस्प किस्से-

चाइल्ड एक्टर से करियर की शुरुआत

 विनोद मेहरा ने अपने करियर की शुरुआत तब की थी जब वह महज 13 साल के थे। 13 साल की उम्र में उन्हें फ़िल्म 'रागिनी' में एक बाल कलाकार के रूप में काम करने का मौका मिला। अपनी पहली फिल्म में उन्होंने नायाब अभिनय से सभी को दीवान कर दिया। लेकिन कहते हैं इसके बावजूद उनका मन कभी एक्टर बनने को नहीं हुआ।

जब राजेश खन्ना से मिली थी शिकस्त

कहते हैं साल 1965 की बात है जब विनोद मेहरा एक बड़े प्राइवेट कंपनी में मार्केटिंग की जॉब करने लगे थे। ये वो वक्त था जब उन्होंने दोस्तों के कहने पर  एक प्रतियोगिता 'ऑल इंडिया टैलेंट कॉन्टेस्ट' में हिस्सा लिया। इसके जरिए विजेता के लिए फिल्मों के दरवाजे खुलने वाले थे। एक से एक स्मार्ट, डैशिंग और हैंडसम नौजवानों के बीच विनोद ने बाजी मार ही ली थी लेकिन, फाइनल राउंड में उन्हें दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा! इस टैलेंट कांटेस्ट के विजेता बने थे-राजेश खन्ना, जो बाद में देश के पहले सुपरस्टार बने। विनोद दूसरे नंबर पर रहे थे।

विनोद की शादी 

विनोद खी शादी बड़ी अजीब रहीं। वह अपनी मां से बहुत प्यार करते थे और उन्होंने उनकी पसंद की लड़की मीना ब्रोका से शादी भी कर ली थी। लेकिन ब्रोका से शादी करने के बाद उनका  दिल अपनी हीरोइन बिंदिया गोस्वामी पर आ गया। उन्होंने बिना पहली पत्नी को डिवोर्स दिए बिंदिया से शादी कर ली। लेकिन, पहली पत्नी ने बाद में उन्हें डिवोर्स दे दिया। लेकिन इन दोनों का रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चला। एक दिन बिंदिया गोस्वामी ने डायरेक्टर जे पी दत्ता से शादी करने के लिए उन्हें तलाक दे दिया। बहरहाल, विनोद मेहरा ने तीसरी शादी किरण से 1988 में की थी और इस शादी के दो साल बाद ही उनकी डेथ हो गयी। किरण के विनोद से तब दो छोटे बच्चे भी थे! बेटा रोहन और बेटी सोनिया।

रेखा से शादी

विनोद मेहरा और रेखा का प्यार और शादी हर किसी के लिए सवाल ज्यादा है। घर जैसे फिल्म में साथ काम करते हुए दोनों एक दूसरे के इश्क में पूरी तरह से गिरफ्तार हो चुके थे। ख़बरों की मानें तो विनोद मेहरा ने रेखा से शादी की थी। यह शादी कोलकाता में हुई थी। इसके बाद विनोद मेहरा, रेखा को अपने घर ले गए। लेकिन, विनोद मेहरा की मां कमला मेहरा ने रेखा को बहू के रूप में स्वीकार नहीं किया। कहते हैं विनोद की मां रेखा को घर में घुसने ही नहीं दिया। ऐसे में विनोद मेहरा भी कुछ कर नहीं पाए और यह रिश्ता टूट गया। हालांकि, रेखा और विनोद मेहरा की शादी का कोई सबूत नहीं है।हांलाकि रेखा ने इन बातों को गलत बताया है।

विनोद का शानदार करियर

बड़े पर्दे पर विनोद मेहरा की जोड़ी सबसे ज्यादा मौसमी चटर्जी के साथ पसंद की गयी। उनकी 'गुरुदेव' आखिरी रिलीज़ फ़िल्म थी। विनोद मेहरा 'अमर प्रेम, 'अनुरोध, 'अनुराग', घर', 'स्वर्ग नरक', कुंवारा बाप', 'अमर दीप', 'नागिन' आदि फ़िल्मों के लिए हमेशा याद किये जाते रहेंगें।

टॅग्स :पुण्यतिथिराजेश खन्नारेखा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDry Day Alert: शराब के शौकीन आज नहीं छलका पाएंगे जाम, 30 जनवरी को ड्राई डे; लिकर शॉप बंद

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary 2026: शहीद दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्ग बंद; यहां रहेगा डायवर्जन

बॉलीवुड चुस्कीSreenivasan Death: मलयालम एक्टर-डायरेक्टर श्रीनिवासन का निधन, 69 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारतShivraj Patil Demise: पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, 90 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: कहां से आया 'जय भीम' का नारा? जिसने दलित समाज में भरा नया जोश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?