लाइव न्यूज़ :

विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने सात जन्मों में बदला सात सालों का सफर, शेयर की शादी की तस्वीरें

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 19, 2022 16:13 IST

एक्टर विक्रांत मैसी ने `18 फरवरी 2022 को अपनी गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर के साथ हिमाचार प्रदेश में पारंपरिक रीति रिवाजों से शादी की। बताते चलें कि दोनों ने 14 फरवरी 2022 को रजिस्टर्ड मैरिज की थी।

Open in App
ठळक मुद्देविक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर शादी के पवित्र बंधन में बंधने से पहले एक-दूसरे को सात सालों तक डेट कर चुके हैं।विक्रांत और शीतल एक दूसरे को 2015 से डेट कर रहे हैं।दोनों ने 14 फरवरी 2022 को रजिस्टर्ड मैरिज की थी।

एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) अपनी गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके बाद ये फोटोज काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दें कि विक्रांत और शीतल ने पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ हिमाचार प्रदेश में शादी की। वहीं, नई शुरुआत के लिए फैंस के साथ कई सितारे भी इस नवविवाहित जोड़े को लगातार बधाई दे रहे हैं। 

वहीं, विक्रांत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "सात सालों का ये सफर आज सात जन्मों में बदल गया। इस सफर में हमारा साथ देने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। शीतल एवं विक्रांत" अपने खास दिन के मौके पर जहां विक्रांत ने व्हाइट शेरवानी पहनी हुई है तो वहीं शीतल भी लाल रंग के ब्राइडल लहंगे में खूबसूरत लग रही हैं। दोनों एकसाथ बहुत खुश नजर आ रहे हैं।

बता दें कि विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर शादी के पवित्र बंधन में बंधने से पहले एक-दूसरे को सात सालों तक डेट कर चुके हैं। विक्रांत और शीतल एक दूसरे को 2015 से डेट कर रहे हैं। इस कपल ने साल 2019 में सगाई की थी। बताते चलें कि दोनों ने 14 फरवरी 2022 को रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इसके बाद विक्रांत और शीतल ने 18 फरवरी 2022 को पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ शादी की।

टॅग्स :विक्रांस मैसीइंस्टाग्रामवेडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: उखड़ गए टेंट, खेतों में बिखर गया सामान , टोंक का वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो