लाइव न्यूज़ :

विक्रम गोखले के परिवार ने अभिनेता की मौत का दावा करने वाली खबरों को बताया गलत, फैंस से प्रार्थना के लिए किया आग्रह

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 24, 2022 07:24 IST

दिग्गज फिल्म अभिनेता विक्रम गोखले की बेटी ने बताया कि उनके पिता की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है और वो लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिग्गज फिल्म अभिनेता विक्रम गोखले पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं, जिसकी वजह से वो अस्पताल में भर्ती हैंगोखले के परिवार ने पुष्टि की है कि अभिनेता जीवित हैं और विशेष डॉक्टरों की देखरेख में हैं।गोखले ने कई सुपरहित फिल्मों में काम किया है।

मुंबई: दिग्गज फिल्म अभिनेता विक्रम गोखले पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं, जिसकी वजह से वो अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। ऐसे में अभिनेता के निधन की अफवाहें सामने आ रही थीं। इस बीच गोखले के परिवार ने पुष्टि की है कि अभिनेता जीवित हैं और विशेष डॉक्टरों की देखरेख में हैं। समाचार एजेंसी 'एएनआई' के मुताबिक, अभिनेता की बेटी ने बताया कि उनके पिता जीवित हैं।

एएनआई ने उनकी बेटी के हवाले से बताया कि अभिनेता विक्रम गोखले की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है और वो लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। उनका अभी तक निधन नहीं हुआ है। इसके साथ ही गोखले की बेटी ने उनके फैंस से उनके लिए प्रार्थना करने की विनती की है। ETimes से बातचीत करते हुए विक्रम की पत्नी वृषाली गोखले ने कहा कि अभिनेता जिंदा है। 

उन्होंने बताया, "वह कल दोपहर कोमा में चले गए थे और उसके बाद से उन्होंने छूने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वह वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टर कल सुबह तय करेंगे कि क्या करना है, इस पर निर्भर करते हुए कि वह सुधार कर रहे हैं या अभी भी प्रतिक्रिया नहीं कर रहे हैं।" वृषाली गोखले ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि विक्रम गोखले 5 नवंबर से दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में हैं।

उन्होंने ये भी बताया कि उनमें थोड़ा सुधार हुआ लेकिन वो फिर फिसल गए। उन्हें दिल और किडनी जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ा है। फिलहाल उन्हें मल्टी ऑर्गन फेलियर हो गया है।" इससे पहले बुधवार को समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने खबर दी थी कि अभिनेता को स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीटीआई ने डॉक्टरों के हवाले से बताया, "अनुभवी फिल्म, टेलीविजन और मंच अभिनेता विक्रम गोखले को स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के बाद शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" गोखले को अग्निपथ (1990), हम दिल दे चुके सनम (1999), भूल भुलैया (2007) और मिशन मंगल (2019) जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं और आज भी लोगों द्वारा पसंद की जाती हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल