लाइव न्यूज़ :

सुशांत के पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर उठ रहे हैं कई सवाल, वकील ने किया कुछ बातें गायब होने का जिक्र

By अमित कुमार | Updated: August 21, 2020 09:10 IST

सुशांत सिंह राजपूत की ओर से केस लड़ रहे वकील विकास सिंह ने कुछ अहम बातों का जिक्र किया है। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने सुशांत की हत्या पर शक जताया है।

Open in App
ठळक मुद्देविकास सिंह ने पुलिस पर इस केस में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। वकील अपनी बातों से सुशांत की हत्या का शक जता रहे हैं। वकील ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट मुझे देखने को मिली है उसमें टाइम ऑफ डेथ नहीं है।

सुशांत सिंह राजपूत केस की गुत्थी सुलझाने के लिए अब सीबीआई पर भरोसा किया गया है। एक्टर की मौत आत्महत्या है या हत्या? इस बात का खुलासा सीबीआई जल्द ही कर सकती है। वहीं सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह लगातार मुंबई पुलिस के काम करने के तरीकों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। विकास सिंह ने पुलिस पर इस केस में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। 

हाल ही में विकास सिंह ने आज तक के साथ खास बातचीत में एक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तमाम बातों का जिक्र नहीं किया गया है. मौत से पहले सुशांत के जूस लेने की बात कही गई थी। रिपोर्ट में जूस का जिक्र नहीं है। इसके अलावा उन्होंने और भी कई बातों का जिक्र किया। वकील अपनी बातों से सुशांत की हत्या का शक जता रहे हैं। 

बेड से कूदकर कैसे लटकेंगे सुशांत

 उन्होंने आगे कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट मुझे देखने को मिली है उसमें टाइम ऑफ डेथ नहीं है। टाइम ऑफ डेथ बहुत महत्वपूर्ण है, इसी से स्पष्ट हो सकता है कि उन्हें मार के लटकाया गया या लटककर मरे। विकास सिंह ने कहा कि एक साधारण व्यक्ति भी समझ सकता है कि अगर आप लटक कर मरना चाहते हैं तो आप एक स्टूल पर चढ़ेंगे, आप बेड से कूदकर कैसे लटकेंगे।

जल्द सच आ जएगा सबके सामने

वहीं विकास सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुशांत सिंह राजपूत के परिवार की जीत है। सुप्रीम कोर्ट ने हमारे पक्ष में सभी बिंदुओं पर फैसला सुनाया। कोर्ट ने यह भी साफ किया कि पटना में दर्ज एफआईआर सही थी। अब सीबीआई अपनी जांच शुरू करेगी और सुशांत के परिवार को उनकी मौत का सच पता चल सकेगा। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!