लाइव न्यूज़ :

विद्या बालन की फिल्म 'शेरनी' का टीजर रिलीज, दमदार डायलॉग ने जीता फैंस का दिल, इस दिन देख सकेंगे फिल्म

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 31, 2021 17:13 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन की आने वाली फिल्म 'शेरनी' का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें वह एक फॉरेस्ट ऑफिसर के किरदार में नजर आ रही है ।

Open in App
ठळक मुद्देविद्या बालन की फिल्म शेरेनी का टीजर रिलीजफिल्म में विद्या एक फॉरेस्ट ऑफिसर के किरदार में नजर आ रही है फिल्म का डायलॉग लोगों को काफी पसंद आ रहा है

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन की आने वाली फिल्म 'शेरनी' का टीजर  रिलीज हो गया है, जिसमें वह एक फॉरेस्ट ऑफिसर के किरदार में नजर आ रही है । साथ ही  उनका दमदार डायलॉग स्टाइल लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है । शेरनी फिल्म का पोस्टर रिलीज होने के बाद टीजर आते ही सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड करने लगा । अमित मसुरकर  द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विद्या बालन मुख्य भूमिका में है । ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम पर रिलीज की जाएगी ।

फिल्म का टीजर लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है । टीचर की शुरुआत घने जंगल से होती है, जिसमें विद्या यह कहते हुए सुनी जा सकती है कि 'जंगल कितना भी घना क्यों ना हो, शेरनी अपना रास्ता ढूंढ लेती है' 30 सेकंड का यह  टीजर फैंस  को काफी पसंद आ रहा है । फिल्म 2 जून को रिलीज होगी । फिल्म में विद्या बालन के अलावा शरद सक्सेना, मुकुल चड्ढा, विजय राज, इला अरुण, ब्रजेंद्र काला जैसे सितारे भी महत्वपूर्ण भूमिका में है । विद्या को स्क्रीन पर आखिरी बार एक साल पहले देखा गया था इसीलिए फैन उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विद्या बालन की फिल्म शेरनी को प्राइम वीडियो के कैटलॉग में मौजूदा हजारों टीवी शोज और फिल्मों में शामिल किया जाएगा । फिल्म टी सीरीज के बैनर तले रिलीज होगी । इस बारे में बात करते हुए टी सीरीज के मालिक और फिल्म प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने कहा था कि 'मुझे अब तक जितनी भी फिल्में प्रोड्यूस करने का मौका मिला, उनमें से  शेरनी सबसे दिलचस्प है । ऐसे में देखना होगा कितनी पसंद आती है और लोगों का मनोरंजन कर पाती है । 

टॅग्स :विद्या बालनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल