लाइव न्यूज़ :

हो गया खुलासा: 31 जुलाई को OTT पर रिलीज होगी विद्या बालन स्टारर फिल्म 'शकुंतला देवी'

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 2, 2020 21:58 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) की फिल्म 'शकुंतला देवी' 31 जुलाई को अमजोने प्राइम पर रिलीज होगी।

Open in App
ठळक मुद्देविद्या ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर फिल्‍म के अनाउंसमेंट की जानकारी दीडायरेक्‍टर अनु मेनन की इस फिल्‍म में विद्या मशहूर भारतीय गणितज्ञ शकुंतला देवी किरदार निभा रही हैं

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से देश भर में लगे लॉकडाउन के कारण फिल्म इंडस्ट्री को काफी नुकसान हो रहा है। करीब तीन महीनों से थिएटर में कोई नई फिल्म रिलीज नहीं हो पाई है। ऐसे में अब फिल्म के निर्माता और निर्देशक अपनी-अपनी फिल्मों को रिलीज करने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सहारा ले रहे हैं। इसी क्रम में अब 'शकुंतला देवी' भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 31 जुलाई को रिलीज की जाएगी।

अमेज़न प्राइम पर रिलीज होगी फिल्म

विद्या बालन (Vidya Balan) ने अपने ट्विटर पर इसकी सूचना देते हुए लिखा- एक असाधारण मन की कहानी का अनुभव करिए। इस फिल्म को अमेज़न प्राइम पर रिलीज की जाएगी। मालूम हो, फिल्म ‘शकुंतला देवी- ए ह्यूमन कंप्यूटर’तेजी से गणित के समीकरण हल करने के लिए जानी जाने वाली शकुंतला देवी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म के लीड रोल में विद्या बालन नजर आएंगी। 

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शन और विक्रम मल्होत्रा द्वारा निर्मित यह फिल्म 2020 की गर्मियों में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होनी थी, लेकिन अब इसे ऑनलाइन ही रिलीज किया जाएगा। फिल्म में शकुंतला की बेटी का किरदार सान्या मल्होत्रा निभा रही हैं। फिल्म में मां और बेटी के गहरे रिश्ते को दर्शाया गया है। इस फिल्म में विद्या बालन और सान्या मल्होत्रा के अलावा जीशू सेनगुप्‍ता और अमित साध भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

टॅग्स :विद्या बालनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच