लाइव न्यूज़ :

कॉन्सर्ट से सामने आया केके का वीडियो, देखिए कैसे गायक को महसूस हुई बेचैनी

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 1, 2022 11:18 IST

एक कॉलेज ने दक्षिण कोलकाता के 'नजरुल मंच' में मंगलवार को एक समारोह का आयोजन किया था। वहां करीब एक घंटे तक प्रस्तुति देने के बाद जब केके अपने होटल लौटे, तो वह असहज महसूस कर रहे थे और अचानक बेहोश हो गए। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गायक को बीच कॉन्सर्ट में कुछ महसूस हुआ, जिसके बाद उन्हें वापस ले जाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देगायक को दक्षिण कोलकाता के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां रात करीब 10 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।तमाम हस्तियों के अलावा दिग्गज नेताओं ने भी केके के निधन पर शोक व्यक्त किया।

कोलकाता: मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ का मंगलवार रात कोलकाता में निधन हो गया। केके नाम से मशहूर कृष्णकुमार कुन्नथ 53 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। केके ने अपने करियर में कई हिट गीत दिए। उनकी मौत की खबर से बॉलीवुड के अलावा उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर तमाम हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।

केके ने अपने करियर में कई हिट गीत दिए। 'यारों', 'तड़प तड़प के', 'बस एक पल', 'आंखों में तेरी', 'कोई कहे', 'इट्स द टाइम टू डिस्को' आदि केके के मशहूर गीतों में शुमार हैं। एक कॉलेज ने दक्षिण कोलकाता के 'नजरुल मंच' में मंगलवार को एक समारोह का आयोजन किया था। वहां करीब एक घंटे तक प्रस्तुति देने के बाद जब केके अपने होटल लौटे, तो वह असहज महसूस कर रहे थे और अचानक बेहोश हो गए। 

उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गायक को बीच कॉन्सर्ट में कुछ महसूस हुआ, जिसके बाद उन्हें वापस ले जाया गया। गायक को दक्षिण कोलकाता के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां रात करीब 10 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों को संदेह है कि उनकी मौत हृदय गति रुकने के कारण हुई। सोशल मीडिया पर कई हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। 

बता दें कि तमाम हस्तियों के अलावा दिग्गज नेताओं ने भी केके के निधन पर शोक व्यक्त किया। वहीं, पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ की असमय मृत्यु की खबर सुनकर दुखी हूं। उनके गीत कई भावनाओं को व्यक्त करते हैं, जिस कारण हर आयु वर्ग में काफी मशहूर थे। हम उन्हें हमेशा उनके गीतों के माध्यम से याद रखेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।" 

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :सिंगर केकेबॉलीवुड सिंगरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल