लाइव न्यूज़ :

वीडियो: पद्मावत के 'घूमर' डांस में नहीं दिखेगी दीपिका पादुकोण की कमर, रिलीज हए तीन नए प्रोमो

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 20, 2018 13:47 IST

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्दे'पद्मावत' के तीन टीजर प्रोमो यूट्यूब पर लॉन्च किए गए हैं।एडिटिंग के बाद सामने आया घूमर डांस का नया वीडियो।25 जनवरी को देश भर में रिलीज होगी 'पद्मावत'।

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के तीन नए प्रोमो शुक्रवार (19 जनवरी) को रिलीज हुए। फिल्म के इन टीजरों को देखने के बाद कह सकते हैं फिल्म में काफी कांट छांट और एडिंटिंग की गई है। फिल्म में घूमर गाने पर डांस कर रही दीपिका पादुकोण के उस सीन को भी एडिट किया गया है जिसमें राजपूत करणी सेना ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि डांस के दौरान 'रानी' की कमर दिख रही है।

आपत्ति के बाद एडिट किए गए घूमर डांस में दीपिका पादुकोण की कमर नजर नहीं आ रही है। सीन में अब उनकी कमर पूरी तरह साड़ी से ढंकी दिख रही है। इसके अलावा यूट्यूब पर लॉन्च किए गए फिल्म के प्रोमो में दीपिका पादुकोण जबरदस्त डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं। वहीं एक अन्य प्रोमो में अलउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे रणवीर सिंह यलगार कर रहे हैं।एक तीसरे टीजर में शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण की पहली मुलाकात दिखाई गई है। इस फिल्म में शाहिद कपूर राजा रतन सिंह और दीपिका उनकी रानी का किरदार निभा रही है। इसमें उनकी केमेस्ट्री देखते ही बन रही है। विवादों से घिरी इस फिल्म के टीजर देखने के बाद एक ओर जहां फैंस की बैचेनी बढ़ती नजर आ रही है वहीं दूसरी ओर करणी सेना अब भी इसका पुरजोर विरोध कर रही है। 

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट दिया है। गीतकार प्रसून जोशी की अध्यक्षता वाले सेंसर बोर्ड ने फिल्म का नाम पद्मावती से बदलकर पद्मावत करने का सुझाव दिया था जिसे भंसाली ने मान लिया। सेंसर बोर्ड ने निर्देशक को फिल्म में छह जगह बदलाव करने के लिए कहा था जिसके बाद ही इसे सीबीएफसी प्रमाणपत्र मिला। फिल्म में दीपिका पादुकोण मेवाड़ी की रानी पद्मावती की भूमिका में हैं। फिल्म में रानी पद्मावती को हासिल करने के लिए दिल्ली के सुल्तान अल्लाउद्दीन खिलजी द्वारा चित्तौड़ के राजा रतन सिंह पर हमला करने की कहानी है। खिलजी जब युद्ध जीत जाता है तो रानी पद्मावती उसके हाथों में पड़ने से बचने के लिए अन्य राजपूत रानियों के संग जौहर कर लेती हैं।बता दें कि सेंसर बोर्ड की हरी झंडी के बावजूद बीजेपी शासित चार राज्यों में बैन हुई फिल्म के खिलाफ निर्देशक संजय लीला भंसाली ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। मामले की सुनवाई कर सर्वोच्च न्यायालय की पीठ ने फैसला सुनाया था कि फिल्म पद्मावत गुजरात, मध्यप्रदेश, हरियाणा और राजस्थान सहित देश भर में रिलीज होगी।

टॅग्स :पद्मावतदीपिका पादुकोणरणवीर सिंहशाहिद कपूरसंजय लीला भंसालीपद्मावतीPadmavat
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल