लाइव न्यूज़ :

दीये की जगह हाथ में मशाल जलाकर लोगों ने लगाए 'गो बैक' के नारे, Video शेयर कर एक्टर बोले- इतने सारे मूर्खों के साथ...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 6, 2020 09:18 IST

बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें लोग मशाल जलाकर 'गौ बैक' के नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्देरात 9 बजे पीएम की अपील के बाद लोगों ने अपने घरों की लाइट बंद कर दी थीसोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

कोरोना वायरस से इन दिनों भारत जंग लड़ रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद रविवार रात 9 बजे एक अनोखा नजारा देखने को मिला है। रात 9 बजे पीएम की अपील के बाद लोगों ने अपने घरों की लाइट बंद कर दी थी। घर के बाहर और बालकनी और छतों आदि पर लोगों ने दीया, मोबाइल की टार्च आदि जलाई। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियो में कुछ लोग मशाल पकड़कर गो बैक का नारा लगाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी ने शेयर किया है। इस वीडियो ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) द्वारा साझा किये गए इस वीडियो में लोग कह रहे हैं, "गो बैक गो बैक, चाइना वायरस गो बैक." इसे शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, "इतने सारे मूर्खों के साथ देश की रक्षा करना आसान नहीं है। रणवीर के इस वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। लोग तरह तरह से इस पर कमेंट कर रहे हैं।

 पीएम मोदी ने बीते दिन लोगों से दीये, मोमबत्ती और टॉर्च जलाने का आग्रह किया था तो वहीं कुछ लोग पटाखे फोड़ते भी नजर आए थे। जिस पर भी कई बॉलीवुड सेलेब्स  ने आपत्ति जताई, साथ ही लोगों को फटकार भी लगाई कि यह दिवाली नहीं है।

रणवीर शोरे एक भारतीय फिल्म अभिनेता-वीजे हैं। रणवीर के करियर की फ़िल्मी शुरुआत साल 2002 मनीषा कोइराला स्टारर एक छोटी सी लव स्टोरी से हुई थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया।  लेकिन उन्हें बतौर अभिनेता पहचान वर्ष 2007में मधुर भंडारकर की फिल्म ट्रैफिक सिगन्ल में मिली।  इसके बाद 2008 में आई उनकी फिल्म मिठिया ने उन्हें बॉलीवुड में एक नई पहचान दिलाई। यह उनकी बतौर लीड एक्टर पहली फिल्म थी, जिसके लिए उन्हें हर तरफ से तारीफें ही मिली।  इसके बाद उन्होंने कई मल्टीस्टारर फिल्मों में काम किया।  

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच