लाइव न्यूज़ :

Video: सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स को अंकिता लोखंडे ने दिया ये स्पेशल मैसेज

By अनुराग आनंद | Updated: December 6, 2020 11:46 IST

अब अंकिता लोखंडे ने जी रिश्ते अवॉर्ड्स में सुशांत को स्पेशल ट्रिब्यूट दी है और साथ ही एक्टर के फैन्स के लिए स्पेशल मैसेज भी दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअंकिता लोखंडे ने अवॉर्ड शो में पहुंचकर मीडिया फोटोग्राफर्स के सामने कहा, जी रिश्ते अवॉर्ड्स जरूर देखिए क्योंकि इस बार कुछ खास है सबके लिए। अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत शो पवित्र रिश्ता के शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे।

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही उनके चाहने वाले फैन्स काफी उदास हैं। इस घटना ने देश और दुनिया भर में रहने वाले सुशांत के फैन्स को गहरा सदमा दिया था।

इस घटना के बाद सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे को भी बड़ा झटका लगा था। अंकिता और सुशांत शो पवित्र रिश्ता के शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे। दोनों काफी सालों तक साथ रहे, लेकिन फिर अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया था। हालांकि आज तक दोनों के ब्रेकअप की वजह पता नहीं चल पाई है।

अब अंकिता लोखंडे ने जी रिश्ते अवॉर्ड्स में सुशांत को स्पेशल ट्रिब्यूट दी है और साथ ही एक्टर के फैन्स के लिए स्पेशल मैसेज भी दिया है। अंकिता ने अवॉर्ड शो में पहुंचकर मीडिया फोटोग्राफर्स के सामने कहा, जी रिश्ते अवॉर्ड्स जरूर देखिए क्योंकि इस बार कुछ खास है सबके लिए। सारे जितने भी फैन्स हैं सुशांत के। बस आज उनके लिए एक छोटा सी ख्वाहिश है मेरी तरफ से। प्लीज इसे देखिए और बहुत सारा प्यार दीजिए।

बता दें कि अंकिता लोखंडे पिछले कुछ समय से विक्की जैन के साथ रिलेशनशिप में हैं। अंकिता, विक्की के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले अंकिता ने विक्की के लिए स्पेशल पोस्ट लिखा था। इस पोस्ट के जरिए अंकिता ने विक्की से माफी भी मांगी थी। 

अंकिता ने लिखा था, 'तुम्हारे लिए अपनी फीलिंग्स को बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। जब भी मैं हमें साथ देखती हूं तो मेरे दिमाग में एक ही चीज आती है कि मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने तुम्हें मेरी जिंदगी में भेजा, एक दोस्त की तरह, एक पार्टनर की तरह। एक सोल मेट की तरह'। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतअंकिता लोखण्डेजी सिने अवार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?