लाइव न्यूज़ :

विक्की कौशल की फिल्म ‘द इम्मोर्टल अश्वस्थामा’ हुई होल्ड, एक्टर ने कहा- हम फिल्म बनाना चाहते हैं लेकिन...

By वैशाली कुमारी | Updated: October 5, 2021 20:42 IST

विक्की ने कहा है कि इस फिल्म के होल्ड पर चले जाने से उन्हें दुःख जरूर हुआ है लेकिन पिछले 18 महीनों से जिस प्रकार की सिचुएशन दुनिया भर में देखने को मिली है उसके आगे यह दुःख बहुत कम है।

Open in App
ठळक मुद्देविक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म ‘सरदार उधम सिंह’ 16 अक्टूबर को रिलीज होगीफिल्म में विक्की कौशल क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह के किरदार में नजर आएंगे

एक्टर विक्की कौशल की फिल्म ‘द इम्मोर्टल अश्वस्थामा’के लिए जोरो शोरों से तैयारी कर रहे थे। वहीं सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म के ऊपर फिलहाल काम नहीं किया जाएगा। बतादें कि फिल्म के प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला ने हाल ही में इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि, फिल्म ‘इम्मोर्टल अश्वस्थामा’जो कि आदित्य धर द्वरा डायरेक्ट होने वाली थी, फ़िलहाल होल्ड कर दी गई है। मीडिया रिर्पोट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि यह फिल्म कुछ समय के लिए होल्ड पर है लेकिन सही समय आने पर इस फिल्म पर दोबारा काम किया जाएगा।

वहीं ‘इम्मोर्टल अश्वस्थामा’में लीड रोल में नज़र आने वाले विक्की कौशल का भी रिएक्शन सामने आया है। विक्की ने कहा है कि इस फिल्म के होल्ड पर चले जाने से उन्हें दुःख जरूर हुआ है लेकिन पिछले 18 महीनों से जिस प्रकार की सिचुएशन दुनिया भर में देखने को मिली है उसके आगे यह दुःख बहुत कम है। विक्की कौशल ने यह भी कहा कि, ‘फिल्म को बनाने में काफी पैसा लगता है साथ ही अन्य कई फैक्टर्स भी इसमें इन्वोल्व होते हैं। ऐसे में अगर यह फिल्म निर्माण के लिए सही वक्त नहीं है तो इसे नहीं करना चाहिए।’इस मामलें मे बात करते हुए विक्की आगे कहते हैं, ‘हम फिल्म बनाना चाहते हैं लेकिन तब, जब वो सबके लिए सेफ हो और प्रोड्यूसर्स के लिए भी सही हो।’

बतादें कि विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म ‘सरदार उधम सिंह’ 16 अक्टूबर को रिलीज होगी। यह फिल्म अमेज़न पर रिलीज की जाएगी। फिल्म एक पीरियड ड्रामा पर अधारित है जिसमें विक्की कौशल  क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह के किरदार में नजर आएंगे।  

टॅग्स :विक्की कौशलबॉलीवुड हीरोफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल