लाइव न्यूज़ :

वैलेंटाइन से पहले विक्की कौशल पर चढ़ा इश्क का खुमार, बताया-कैसे शुरू हुई उनकी रीयल लव स्टोरी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 12, 2019 11:09 IST

वैलेंटाइन से पहले विक्की कौशल ने बताया है कि हरलीन के साथ उनकी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपहली बार विक्की कौशल ने हरलीन के साथ अपली लवस्टोरी का खुलासा किया हैविक्की ने बताया कि वह पहली बार हरलीन से एक पार्टी में मिले थे

उरी फिल्म में अपने शानदार अभिनय के कारण एक्टर विक्की कौशल आजकल फैंस के दिलों में छाए हुए हैं। लेकिन विक्की के दिल में जो छाई हैं उनका नाम हरलीन सेठी है। विक्की ने हरलीन के साथ अपने रिश्ते को कभी बहुत छुपाया नहीं। 

टाइम्स की खबर के अनुसार विक्की ने हाल ही में बताया है कि हरलीन के साथ उनकी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी। विक्की ने बताया है कि उनकी और हरलीन सेठी की मुलाकात पहली बार एक पार्टी के दौरान हुई थी। हरलीन को पहली बार देखते ही वह अपना दिल दे बैठे थे। जिसके बाद हरलीन और विक्की एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

एक्टर ने बताया है कि दोनों एक दूसरे के बेस्ट क्रिटिक भी हैं। विक्की ने कहा है कि जब भी हम दोनों साथ होते हैं तो काफी इंजॉय करते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो विकी कौशल जल्द ही फिल्म 'तख्त' में नजर आएंगे। 

कॉफ़ी विद करण में किया कबूल

कॉफ़ी विद करण में आए विक्की कौशल से जब रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सवाल किया गया तो वे कुछ बोले नहीं लेकिन कुछ ना कहते हुए भी चुपचाप सिर हिलाते हुए जवाब हां में दिया। मगर वो कौन है और ये सब कब से है, इन सवालों पर चुप्पी बनाए रखी।

जब हुआ था विक्की का ब्रेकअप

कुछ सालों पहले जब विक्की कौशल का दर्द भरा ब्रेअकुओ हुआ था तो विक्की ने खुद यह बात कबूली थी और फैंस को बताया कि प्यार ने उन्हें 'कवि' बना दिया। ब्रेअकुओ के बाद विक्की ने कई कविताएं लिखीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि ब्रेकअप इंसान को दुख भरे गाने सुनने के लिए प्रेरित करता है और कवि भी बना देता है। 

पहले दोस्ती, फिर प्यार

एक अंग्रेजी वेबसाइट को डाई गए अपने इंटरव्यू में विक्की ने कहा कि रिलेशनशिप में पहले मैं दोस्ती करने में विश्वास करता हूं। अगर दोस्ती अच्छी है तो आगे बढ़ो वरना नहीं। पहली नजर के प्यार के बाद रिश्ता बनाना, यह मुझे पसंद नहीं।

विक्की कौशल की शादी

इंटरव्यू के दौरान विक्की से जब शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मैंने अपने माता-पिता ने अभी 3 से 4 साल का वक्त माँगा है। वैसे भी मैं सिर्फ 29 साल का हूं। यह समय मेरी शादी का नहीं है। लेकिन एक साथी का हरदम साथ होना जरूरी है इसलिए प्यार के लिए मैं हमेशा 'ओपन' हूं।

टॅग्स :विक्की कौशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में पहुंचे आमिर खान, विक्की कौशल और शान

स्वास्थ्यLMOTY 2026: चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कारनामा, डॉ. ज्ञानदेव चोपड़े सम्मानित

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?