लाइव न्यूज़ :

विक्की ने कहा- कॉमेडी फिल्म से भी ज्यादा मुश्किल है हॉरर फिल्में करना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 11, 2019 19:20 IST

विक्की कौशल ने बताया कि कॉमेडी फिल्मों की ही तरह हॉरर फिल्में करना भी काफी चैलेंजिंग हैं, विक्की इन दिनों भानु प्रताप सिंह की हॉरर फिल्म को शूट कर रहे हैं।

Open in App

विक्की कौशल बॉलीवुड के कुछ उन एक्टर्स में से हैं जिन्होंने हर तरह के शैली की फिल्में लगभग कर ली हैं। जल्द ही विक्की भूमि पेडनेकर के साथ हॉरर मूवी में नजर आएंगे। अपने फिल्म के एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए विक्की ने बताया कि कॉमेडी फिल्मों की ही तरह हॉरर फिल्में करना भी काफी चैलेंजिंग हैं।

विक्की कौशल  के मुताबिक कॉमेडी करना सबसे मुशकिल काम है। लोगों को हंसाना बिल्कुल भी आसान काम नहीं है। इसके लिए परफेक्ट टाईमिंग का होना भी बहुत जरूरी है। विक्की कहते हैं कि फिलहाल हॉरर फिल्म करने के बाद उन्हें ये एहसास हुआ कि लोगो को डराना, हंसाने से भी मुश्किल काम है। विक्की इन दिनों भानु प्रताप सिंह की हॉरर फिल्म को शूट कर रहे हैं। 

विक्की कौशल ने एक शो के दौरान ये कहा कि हॉरर फिल्म की शूटिंग करते हुए अब वो हॉरर फिल्म के कॉन्सेप्ट को समझ रहे हैं। बैकग्राउंड म्युजिक किसी भी हॉरर फिल्म में क्या इम्पॉरटेंस रखती है, हर सिक्वेंस में कैसा बैकग्राउंड हॉरर म्युजिक होना चाहिए और उसी अनुसार क्या रिएक्शन शॉट के होना चाहिए ये सभी चीजें वो सीख रहे हैं। उरी एक्टर विक्की का यह मानना है कि कैमरे में बिना रिएक्ट किये एक्टिंग करना बेहद ही मुश्किल टास्क है। 

विक्की कौशल जल्द ही करण जौहर की अगली फिल्म तख्त में भी दिखाई देंगे। विक्की कौशल का यह भी मानना है कि थोड़ी मुश्किल रोल करने से एक एक्टर और भी बेहतरीन एक्टर के तौर पर उभर कर सामने आता हैं। विक्की कौशल इस साल मनमर्जिंया (रोमांस), लस्ट स्टोरी (कॉमिक) , उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक (मिलिटरी ड्रामा) जैसे शैली फिल्मों में काम कर चुके हैं।

टॅग्स :विक्की कौशलभूमि पेडनेकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में पहुंचे आमिर खान, विक्की कौशल और शान

स्वास्थ्यLMOTY 2026: चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कारनामा, डॉ. ज्ञानदेव चोपड़े सम्मानित

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया