लाइव न्यूज़ :

करण जौहर की पार्टी में ड्रग्स लेने के आरोप पर बोले विक्की कौशल, कही ये बात

By मेघना वर्मा | Updated: August 29, 2019 18:46 IST

विक्की कौशल और नोरा फतेही के रिसेंटली लॉन्च वीडियो पछताओगे के प्रमोशन के चलते विक्की कौशल ने इस बात को लोगों को सामने रखा है और सौशल मीडिया पर उड़ी इस अफवाह पर अपना रिएक्शन दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देविक्की कौशल और नोरा फतेही के नए सॉन्ग एलबम पछताओगे को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।विक्की कौशल कुछ दिनों पहले करण जौहर के एक वीडियो को लेकर काफी वायरल हो गए थे।

करण जौहर ने बीते दिनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। उनकी हाउस पार्टी के उस वीडियो में बहुस सारे सितारे दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल भी मचा था। स्पेशली विक्की कौशल को लेकर। सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर यह बात कही जा रही थी कि विक्की कौशल उस समय ड्रग्स ले रहे थे।

रिसेंटली विक्की कौशल ने इस वीडियो पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। विक्की कौशल और नोरा फतेही के रिसेंटली लॉन्च वीडियो पछताओगे के प्रमोशन के चलते विक्की कौशल ने इस बात को लोगों को सामने रखा है और सौशल मीडिया पर उड़ी इस अफवाह पर अपना रिएक्शन दिया है। 

विक्की कौशल से जब वीडियो को लेकर बात की गई तो उन्होंने पिंकविला को बताया, 'मुझे जितना समझ आया कि लोग आपको पर्सनली नहीं जानते, वो कुछ देखते हैं और उसके बारे में कयास लगा लेते हैं जो ठीक है हम और आप भी वैसा करते हैं। मगर लेकिन तथ्यात्मक तरीके से इसे साबित करना यह गलत है।'

 उन्होंने कहा,' हम सभी जानते थे कि वीडियो लिया जा रहा था और वीडियो शूट होने से पांच मिनट पहले करण की मां हमारे साथ थीं। उसके बाद वीडियो पोस्ट किया गया था। अगले दिन मैं अरुणाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गया। मैं अगले चार दिनों तक उन पहाड़ियों में सेना के साथ था, जहां कोई नेटवर्क नहीं था। इसलिए मेरे पास कोई जानकारी नहीं थी कि क्या चल रहा है।'

विक्की ने बताया कि जब वो वापिस लौटे और उन्होंने सारी चीजें देखीं तो उनका रिएक्शन था, हां जी ये सब क्या चल रहा है? जाहिर तौर पर इस बात का असर मेरे ऊपर काफी गहरा पड़ा। विक्की के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वो फिल्म भूत में नजर आने वाले हैं।  

टॅग्स :विक्की कौशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में पहुंचे आमिर खान, विक्की कौशल और शान

स्वास्थ्यLMOTY 2026: चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कारनामा, डॉ. ज्ञानदेव चोपड़े सम्मानित

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?