लाइव न्यूज़ :

विक्की कौशल के आगे अड़ गई फीमेल फैन, कर दी एक्टर से ये फरमाइश

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 30, 2020 14:21 IST

एक लड़की विकी कौशल को रास्ते पर मिली और फिर सेल्फी के लिए ऐसी जिद करने लगी कि एक्टर को अपने हाथों से सेल्फी लेनी पड़ी।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अपनी नायाब एक्टिंग के लिए जाने जाते हैंविक्की की एक्टिंग के लाखों दीवाने हैं।

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अपनी नायाब एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। विक्की की एक्टिंग के लाखों दीवाने हैं। एक्टर ने अपने छोटे से करियर में एक से एक नायाब फिल्मों में काम किया है। एक्टर की  एक्टिंग का ही कमाल है कि उनकी फैन फॉलोइंग में लगातार इजाफा हो रहा है। केवल लड़कों में ही नहीं बल्कि लड़कियों में भी विकी का जबरदस्त क्रेज है। 

हाल ही में एक फीमेल फैंन ने विक्की से फरमाइश की कि एक्टर को उसके आगे झुकना ही पड़ा।एक लड़की उन्हें देखकर एकदम से एक्साइटेड हो गई और विकी से सेल्फी की जिद करने लगी।  लड़की ने बिना सेल्फी लिए विकी को जाने ही नहीं दिया वह तब तक अपनी बात पर अड़ी रही जब तक विक्की ने सेल्फी नहीं ले ली।

इस लड़की ने सेल्फी भी एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार, यहां तक कि सेल्फी भी खुद विकी ने खींची और फीमेल फैन ने सिर्फ पोज दिए। ये सीन विरल भयानी की टीम ने अपने कैमरे में कैद कर लिए।

खास बात ये है कि इस फीमेल फैन के कहने पर विकी अपने हाथ में फोन लेकर फोटो क्लिक करते हैं। इसी दौरान लड़की उनसे मास्क हटाकर फोटो लेने के लिए कहती है लेकिन कोरोना के कारण समझदारी से काम लेते हुए विक्की लड़की को समझाते हैं। अपने पसंदीदा हीरो की बात लड़की मानती है और फिर सेल्फी में पोज देकर थैंक्यू बोल देती है।

विक्की की पहली फिल्म मसान थी। मसान के बाद विक्की की दूसरी फिल्म जुबान थी।वर्ष 2018 में विक्की मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म राजी में अलिया भट्ट के अपोजिट नजर आये। इतना ही नहीं फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में विक्की की उम्दा प्रदर्शन के लिए इन्हे राष्ट्रिय पुरस्कार से भी नवाज़ा गया है।   

टॅग्स :विक्की कौशलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल