लाइव न्यूज़ :

विक्की कौशल से फिर पूछा गया कैटरीना कैफ के साथ डेटिंग पर सवाल, जानिए एक्टर का जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2020 14:02 IST

विक्की कौशल की हॉन्टेड फिल्म 'भूत द हॉन्टेड शिप' इस शुक्रवार को रिलीज होने के लिए तैयार है। विक्की इन दिनों इसी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविक्की कौशल ने कुछ समय में ही बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत के दौरान, विक्की से पूछा गया कि क्या वह कैटरीना को डेट कर रहे हैं?

बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को लेकर पिछले कुछ दिनों से कई खबरें आ रही हैं। दरअसल, इन दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है, जिसके बाद से इनकी लव अफेयर की खबरों ने तेजी से तुल पकड़ ली। पिछले साल एक दोस्त की दिवाली पार्टी में दोनों एक साथ स्पॉट हुए। इसके अलावा कई सेलेब्स पार्टियों में दोनों एक साथ दिखाई दे चुके हैं। 

विक्की कौशल ने कुछ समय में ही बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। पिछले दिनों उन्हें फिल्म 'उरी' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। फिल्म 'उरी' के बाद उन्हें लगातार कई फिल्मों के ऑफर भी मिले। बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत के दौरान, विक्की से पूछा गया कि क्या वह कैटरीना को डेट कर रहे हैं? 

इस पर जवाब देते हुए एक्टर ने कहा, 'मैं अपनी पर्सनल लाइफ को अपने तक रखना चाहता हूं। क्योंकि अगर आप इसे सबके सामने खोलते हैं, तो चारों ओर इसकी चर्चाएं होने लगेगी। जिससे आपकी लाइफ काफी प्रभावित होगी और मैं ऐसा नहीं चाहता।'

बता दें कि विक्की कौशल की हॉन्टेड फिल्म 'भूत द हॉन्टेड शिप' इस शुक्रवार को रिलीज होने के लिए तैयार है। विक्की इन दिनों इसी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। वहीं विक्की कौशल और केटरीना कैफ की बॉन्डिंग काफी दोस्ताना है। लेकिन दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर खुलकर कोई बात नहीं की है। 

विक्की कौशल डांसर और मॉडल हरलीन सेठी को डेट कर रहे थे। पिछले साल ही इनका ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के बाद हरलीन ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई सारे पोस्ट कर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया था। 

टॅग्स :विक्की कौशलकैटरीना कैफबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल